{"_id":"5f36cdfa8ebc3e4ad84d03e7","slug":"dig-omvir-singh-bishnoi-will-be-awarded-president-s-police-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ओमवीर सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक, डीएसपी समेत नौ पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ओमवीर सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक, डीएसपी समेत नौ पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित
Fri, 14 Aug 2020 11:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई
एजीएमयूटी कैडर 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी डीआईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। अभी वह बुडै़ल जेल के डीआईजी हैं। उन्होंने दिल्ली और पुडुचेरी में तैनात रहते हुए आतंकी हमले के बाद अबू सलेम गैंग के शार्प शूटर जान उस्मान को पकड़ा था।
विज्ञापन
वहीं, एक डॉक्टर के अपहरण और 5 करोड़ की फिरौती के मामले में गोलीबारी के बाद अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर केस सुलझाया था। इसके अलावा हत्या, डकैती, लूट, अपहरण और समेत अन्य जघन्य अपराध के कई सनसनीखेज मामलों को भी सुलझाया है।
विज्ञापन
सुनामी आपदा के दौरान बचाव कार्य के बाद प्रधानमंत्री पुलिस पदक के लिए जीवन रक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा चंडीगढ़ में डीआईजी के रूप में तैनात रहते हुए उन्होंने शहर के नागरिकों के लिए चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 और ई-बीट बुक सिस्टम स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीएसपी समेत नौ पुलिस होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ पुलिस के एक डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए एडमिनिस्ट्रेटर पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी उमराव, एएसआई (एलआर) खुशहाल सिंह, एएसआई (एलआर) प्रवीण कुमारी, एएसआई (एलआर) कुलदीप सिंह, एएसआई (एलआर) गुलाब सिंह, एएसआई (एलआर) कविता, हेड कांस्टेबल (पीआर) राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल (पीआर), अशोक कुमार और हेड कांस्टेबल (पीआर) सविता बैंस शामिल हैं।