फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dhyanchand of the future will be ready in the city

शहर में तैयार होंगे भविष्य के ध्यानचंद

Thu, 06 Jan 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dhyanchand of the future will be ready in the city
चंडीगढ़। देश में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना रहा है। इसके लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने चंडीगढ़ को चुना है। सेक्टर-42 में इस सेंटर को बनाने का काम भी शुरू हो गया है, जहां देशभर से चुनकर बेहतरीन हॉकी खिलाड़ियों को लाया जाएगा और फिर उन्हें नामी प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। अन्य शब्दों में कहें तो भविष्य के ‘ध्यानचंद’ अब सिटी ब्यूटीफुल में तैयार होंगे।
विज्ञापन

शहर के लिए यह बड़ी सौगात है, जो अगले कुछ माह में मिल जाएगी। सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में अगले एक-दो महीने तक खेलो इंडिया का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित हो जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। देशभर से हॉकी के खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जा चुके हैं और उनके नाम भी फाइनल हो चुके हैं। सेक्टर-42 स्थित अकादमी के छात्रावास में इन खिलाड़ियों को रखा जाएगा और देश के नामी कोचों की देखरेख में इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से हॉकी का बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को उच्च श्रेणी के फिजियो भी उपलब्ध कराए जाएंगे। सेंटर में इंडिया कैंप भी लगेेगा। देशभर से हॉकी के खिलाड़ी यहां पर अभ्यास करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय को भाईं चंडीगढ़ की बेहतर खेल सुविधाएं
खेलो इंडिया के अधिकारियों ने देशभर में हॉकी का एक्सीलेंस सेंटर खोलने के लिए दौरा किया गया था। अधिकारियों ने शहर का हॉकी स्टेडियम भी देखा। खिलाड़ियों के रहने की सुविधा का भी जायजा लिया। आखिर में शहर में हॉकी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर मुहर लगा दी गई। एक्सीलेंस सेंटर बनने से शहर में हॉकी के विश्व स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।

लड़के-लड़कियों की टीमों के लिए 15-15 खिलाड़ियों का हुआ चयन
यूटी खेल विभाग के संयुक्त खेल निदेशक सुनील रेयाद ने बताया कि खेलों इडिया की ओर से हॉकी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चंडीगढ़ में ही ट्रायल लिए जा चुके है। इसमें देश भर से लड़के-लड़कियों ने हिस्सा लिया था। ट्रायल के बाद लड़के-लड़कियों की टीमों के लिए 15-15 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। खेल विभाग की कमेटी के अंतर्गत ट्रायल लिए गए थे। आने वाले समय में इन खिलाड़ियों का मेडिकल होने के बाद खिलाड़ियों के साथ अनुबंध होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed