फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dharmendra and hema malini will be brand ambassador of haryana tourism

धर्मेंद्र-हेमामालिनी को हरियाणा में मिलेगी अहम जिम्मेदारी

Wed, 23 Dec 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Dec 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
dharmendra and hema malini will be brand ambassador of haryana tourism

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को हरियाणा पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस बारे में कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगामी एक फरवरी से सूरजकूंड शिल्प मेले में उन्हें बुलाया जाएगा। इस बार सूरजकुंड मेले में थीम राज्य के रूप में तेलंगाना और थीम देश के रूप में चीन हिस्सा लेगा।
विज्ञापन


सूरजकुंड मेले में व्यापार को वैट से छूट दिए जाने के बारे में पूछे गए सवाल में शर्मा ने कहा कि इस बारे में केंद्र से बात की जा रही है और उन्हें उम्मीद है कि मेले में व्यापार को वैट से छूट मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाएंगे गीता जयंती

dharmendra and hema malini will be brand ambassador of haryana tourism

रामबिलास शर्मा ने कहा कि इस बार कुरुक्षेत्र में एक सप्ताह तक और हर जिले में तीन दिन तक गीता जयंती समारोह मनाए गए हैं। इनमें करीब 20 लाख लोगों ने हिस्सेदारी की। उन्होंने बताया कि अगले साल गीता जंयती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती नदी के रूट पर पड़ने वाले तीन जिलों यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में तीन दिवसीय उत्सव मनाए जाएंगे, जिसमें सरस्वती के बारे में आधुनिक जानकारी दी जाएगी। गीता के श्लोकों को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नए सत्र से गीता के श्लोक विद्यार्थियों को पढ़ाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पिछली सरकार की गलत शिक्षा नीति से पढ़ाई का माहौल खराब हो गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने आठवीं कक्षा का फिर से बोर्ड परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। एक प्रश्र के उत्तर में बताया कि हरियाणा में साहित्य अकादमियों का जनवरी में फिर से गठन कर दिया जाएगा ताकि अच्छे लेखकों व अन्य साहित्यकारों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed