{"_id":"625dcbc41fa5b95c3b02ed05","slug":"dharampal-said-need-to-be-fully-prepared-before-the-next-wave-chandigarh-news-pkl4480387150","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपाल बोले- अगली लहर से पहले पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपाल बोले- अगली लहर से पहले पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के सलाहकार धर्मपाल ने सोमवार को स्वास्थ्य सचिव के साथ कोरोना टीकाकरण अभियान की समीक्षा की और बच्चों के धीमी गति से चल रहे टीकाकरण अभियान पर चिंता जताई। कहा कि कोरोना की अगली लहर से पहले पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है और टीकाकरण ही इसमें अहम भूमिका अदा कर सकता है। सलाहकार ने केस बढ़ने से पहले सभी बच्चों का टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
शहर में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को टीके की पहली डोज अभी तक 29 प्रतिशत को ही लगी है जबकि बच्चों की कुल जनसंख्या 45 हजार के करीब है। इसी तरह दूसरी डोज भी सिर्फ 0.5 प्रतिशत बच्चों को ही लगी है। धर्मपाल ने कहा कि कोरोना की अगली लहर से टीका ही बचा जा सकता है। टीका लगाने वालों को अस्पताल में भर्ती होने की भी अधिक जरूरत नहीं होगी। कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, जिसके चलते सलाहकार ने केस बढ़ने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग को बच्चों का टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 15 दिन के अंदर सभी बच्चों को टीकाकरण लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते एनजीओ और धार्मिक संगठनों के सहयोग से स्कूलों में विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सलाहकार ने शहर के लोगों से भी अपील की है कि वह जल्द से जल्द अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाएं ताकि कोरोना से बचा जा सके।
18 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी
बैठक में बताया गया कि 15 से 18 वर्ष के 90 प्रतिशत किशोरों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है, जबकि 52 प्रतिशत को कोरोना की दूसरी डोज लगी है। किशोरों की कुल जनसंख्या 72 हजार के करीब है। इसी तरह 18 से ऊपर लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं, जिनकी जनसंख्या 8 लाख 43 हजार के करीब है। इसी तरह 60 से ऊपर लोगों, हेल्थ, फ्रंटलाइन वर्कर्स को सरकारी हेल्थ सेंटरों पर एहतियाती खुराक लगाई जा रही है। 18 साल ऊपर के लोग निजी अस्पतालों में एहतियाती डोज लगा सकते हैं। दूसरी डोज और एहतियाती डोज में 9 माह का गैप अनिवार्य है। अभी फिलहाल 32 हजार लोगों को एहतियाती डोज लगाई जा चुकी है।