फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dhanteras today market will grew

धनतेरस पर बाजार में लौटी रौनक

Fri, 01 Nov 2013 12:31 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Nov 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today market will grew
धनतेरस शुक्रवार को है और ट्राइसिटी के बाजार ग्राहकों की आहट से रोशन हो गए हैं। कार बाजार, रियलिटी सेक्टर, ज्वेलर्स शॉप में रौनक लौट आई है। तरह-तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ ग्राहकों को लुभाया जा रहा है।
विज्ञापन



बैंकों ने सोने के सिक्कों के लिए अलग से काउंटर बना लिए हैं। एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी सोने के सिक्के बेचेंगे। एसबीआई के सेक्टर-17 स्थित हेड ऑफिस के साथ ही उसकी पंचकूला और चंडीगढ़ की ब्रांच में भी सोने के सिक्के मिलेंगे।
विज्ञापन


कार ने पकड़ी रफ्तार
धनतेरस पर डिलीवरी के लिए कारों की जबरदस्त बुकिंग चल रही है। ट्राइसिटी में लगभग 500 कारों की बुकिंग हो चुकी है। अल्टीमेट हुंडई के मार्केटिंग आफिसर उमेश शर्मा ने कहा कि धनतेरस के मौके पर रिस्पांस अच्छा है। वहीं कार डीलर अनिल नाथ ने कहा कि धनतेरस पर कारों की सेल अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोन पर ब्याज दर 11.75 फीसदी होने के बावजूद खरीदार बाजार में आ रहे हैं। कार मार्केट में दिवाली के मौके पर चार हजार से लेकर छह हजार का डिस्काउंट चल रहा है।

कारों की हुई बुकिंग
हुंडई-125 कारें
मारुति-200 कारें
फोर्ड-60 कारें
होंडा-50 कार
रेनॉल्ट-40 कार
स्कोडा-20 कार

रियलिटी सेक्टर भी गुलजार
ट्राइसिटी में रियलिटी सेक्टर भी धनतेरस के मौके पर गुलजार हो गया है। चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर स्थित माया गार्डन, सुषमा बिलटेक, एसबीपी होम्स, हालीवुड हाईट्स, लीफ स्टोन, रिवलडेल, गुप्ता बिल्डर्स प्रमोटर्स, मोतिया ग्रुप, एस्कॉन बिल्डर्स, मोना ग्रीन्स आदि में बुकिंग जबरदस्त हो रही है।

मोहाली में आरकेएम सिटी, यूनिवर्सल ग्रुप भी अच्छा रिस्पांस है। हालीवुड हाईट्स के सेल्स एंड प्रमोशन अधिकारी कमल जिंदल ने बताया कि दिवाली पर काफी संख्या में इंक्वायरी आई हैं और बुकिंग हो रही है। वहीं माया गार्डन के अमित मित्तल ने कहा कि प्रॉपर्टी के खरीदार एक बार फिर से निकल पड़े हैं।

बर्तन महंगे
पिछले कुछ साल में बर्तन की कीमत में दस फीसदी तक इजाफा हो चुका है। स्टील की कीमत 140 से 180 रुपये प्रति किलो हो गई है। मार्केट में स्टील के ग्लास 50 रुपये और जग 100 से 200 रुपये तक मिल रहा है।


गारमेंट्स की सेल बढ़ी
ट्राइसिटी में एडीडास, रीबॉक, एलेन सोली, पीटर इंग्लैंड आदि शोरूम में यंगस्टर्स की ज्यादा भीड़ है। एलेन सोली के सूरज भट्ट ने कहा कि लोग जैकेट और स्टाइलिश हाफ स्लीव्स के गारमेंट खरीद रहे हैं। दिवाली आने के साथ ही सेल में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed