{"_id":"5fad57cf8ebc3e9b861cb533","slug":"dhanteras-auspicious-time-for-gold-to-buy-jewelery-chandigarh-news-pkl393943494","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए धनतेरस पर क्या खरीदना है शुभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए धनतेरस पर क्या खरीदना है शुभ
विज्ञापन
पीपी ज्वेलर्स में खरीदारी करते लोग।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। खरीदारी के लिए शुभ माना जाने वाला धरतेरस तमाम ग्राहकों के लिए सोने पर सुहागा बन गया है। सोने व चांदी के भाव गिरने से खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। रेट बढ़ने के बाद अचानक से गिरावट आने से जो लोग छह महीने के बाद ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे थे, वे भी धनतेरस पर खरीदारी कर रहे हैं। भीड़ होने का एक और कारण है। इस बार धनतेरस दो दिन है। इससे लोगों को खरीदारी का समय मिला है। कुछ लोगों ने आज खरीदारी की है और कुछ शुक्रवार को करेंगे। ज्वेलर्स का कहना है कि इस बार कारोबार पिछली बार की अपेक्षा कम नहीं होगा। उम्मीद है कि उससे ऊपर जाएगा। दरअसल पिछले कई महीनों से सोने के भाव में जो तेजी आई है, उससे निवेशकों को अब भरोसा हो गया है कि सोने में ही फायदा है।
सोने के सिक्के की काफी मांग
सबसे ज्यादा लोग यलो गोल्ड व एंटीक ज्वेलरी खरीद रहे हैं। सोने के सिक्के की भी काफी डिमांड है। सोने का एक ग्राम का सिक्का करीब पांच हजार 300 रुपये में बनकर तैयार होगा। हीरे की जो डिमांड पहले थी, उतनी अब भी है। धनतेरस में 30 फीसदी ज्वेलरी हीरे की बिकती है, इस बार भी उतनी ही बिकने की उम्मीद है।
-विकास गर्ग, पीपी ज्वेलर्स, सेक्टर- 22
कुंदन व पोल्की से बनी ज्वेलरी सबकी पसंद
एंटीक व जड़ाऊ ज्वेलरी काफी फैशन में है। ब्राइडल कलेक्शन में कुंदन व पोल्की से बनी ज्वेलरी की ज्यादा डिमांड है। कुंदन कांच के मोतियों से जड़ा हुआ एक आभूषण है जबकि पोल्की इसी तकनीक का उपयोग करके बनाया जाता है। अंतर केवल यह है कि पोल्की में पत्थर कांच के न होकर अनकट हीरे के होते हैं।
विज्ञापन
-महेंदर खुराना, सुंदर ज्वेलर्स ग्रुप के निदेशक
ज्वेलरी की खरीद पर काफी आफर
पीपी ज्वेलर्स के निदेशक विकास के अनुसारइस समय ज्वेलरी पर काफी ऑफर हैं। बाजार के मुकाबले यहां ज्वेलरी सस्ती है। किसी भी ज्वलेरी की बनवाई पर 40 फीसदी की छूट दी जा रही है। हर 5000 की खरीद पर लकी कूपन दिए जा रहे हैं, जिसमें काफी गिफ्ट हैं। सुंदर ज्वेलर्स के निदेशक महेंद्र खुराना ने बताया कि उनके यहां हर दिन दिवाली स्कीम है। इसमें ग्राहक को रेफ्रिजेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोेवेव जैसे गिफ्ट निकल रहे हैं।

100 रुपये के नोट जैसी बनी चांदी दिखाता दुकानदार।- फोटो : CHANDIGARH