{"_id":"658b36c40ee4e70314022d86","slug":"dhanas-toga-link-road-opened-for-general-public-chandigarh-news-c-16-sml1026-315451-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: धनास-तोगा संपर्क मार्ग आम जनता के लिए खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: धनास-तोगा संपर्क मार्ग आम जनता के लिए खुला
विज्ञापन
चंडीगढ़। नए साल से पहले यूटी प्रशासन ने धनास से तोगा संपर्क सड़क मार्ग को ट्रायल के तौर पर आम जनता के लिए खोल दिया है। इससे लोगों को अब खरड़ और कुराली की तरफ जाने में आसानी रहेगी। यह सड़क सीधे खरड़ के सन्नी एनक्लेव और मोहाली के एयरपोर्ट रोड होते हुए जीरकपुर तक पहुंचेगी।
हालांकि इस मार्ग को तैयार हुए करीब एक माह हो गया है, लेकिन प्रशासन ने अभी इसे ट्रायल के लिए खोला है। मार्ग शुरू हो जाने के बाद लोगों को जाम से राहत मिलेगी, क्योंकि पहले खरड़ और कुराली की तरफ जाने के लिए मोहाली के पूरे ट्रैफिक को क्रॉस करना पड़ता था। यह सड़क मार्बल मार्केट, धनास और नवनिर्मित पुलिस परिसर को पार करते हुए चंडीगढ़ और न्यू चंडीगढ़ को आपस में जोड़ती है। इससे मोहाली के साथ लगते कुछ गांवों में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा। उन्हें शहर के अंदर से निकलने की जरूरत नहीं होगी। इस रोड से न्यू चंडीगढ़ और कुराली का तक पहुंचने में भी कम समय लगेगा।
गौर हो कि चंडीगढ़ प्रशासन को इस मार्ग के लिए लगभग 110 भूमालिकों से जमीन अधिग्रहीत करनी थी, लेकिन लोग जमीन देने के लिए राजी नहीं थे। इस कारण इस सड़क का काम काफी समय तक रुका रहा। बाद में प्रशासन ने यह जमीन अधिग्रहण कर अब इसका काम पूरा कर लिया। यह सड़क चंडीगढ़ को अब न्यू चंडीगढ़ में बने नए क्रिकेट स्टेडियम के साथ भी जोड़ रही है। इससे चंडीगढ़ समेत जीरकपुर, खरड़ और कुराली के बाशिंदों को लाभ मिलेगा।