{"_id":"6f579d50ccfa53278ac9b5547ac3825f","slug":"dhanas-lake-clean-india-mission-city-clean-campaign-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनास लेक से सफाई अभियान शुरू, यहां-यहां चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनास लेक से सफाई अभियान शुरू, यहां-यहां चलेगा
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने सोमवार से सफाई अभियान शुरू किया। मेयर अरुण सूद का कहना है कि 15 फरवरी तक इस विशेष अभियान को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान लेक, मनोरंजन के स्थान और पार्कों की सफाई की जाएगी। सूद का कहना है कि इस अभियान के तहत 60 अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। अभियान के तहत वार्ड पार्षद भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को धनास की लेक के आसपास सफाई की गई है, जबकि मंगलवार को सेक्टर-42 की लेक की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
3 फरवरी को एलांते माल के आसपास और 4 फरवरी को औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1, 5 फरवरी को सेक्टर-34 की मार्केट, 6 फरवरी को मलोया के पार्कों, 9 फरवरी को डड्डूमाजरा के पार्क, 11 फरवरी को सेक्टर-56 के पार्क, 12 फरवरी को सेक्टर-46, 13 फरवरी को सेक्टर-38 वेस्ट, 14 फरवरी को सेक्टर-15 और 15 फरवरी को मौलीजागरां के पार्कों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन