{"_id":"646e776ad703c180ff0ddd24","slug":"dhanas-accident-car-driver-paramveer-withdraws-application-for-exemption-from-examination-chandigarh-news-c-16-sml1026-148447-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनास हादसा: कार चालक परमवीर ने परीक्षा के छूट की अर्जी वापस ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनास हादसा: कार चालक परमवीर ने परीक्षा के छूट की अर्जी वापस ली
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास में बीटल कार सड़क हादसे के आरोपी राष्ट्रीय निशानेबाज परमवीर सिंह (19) की ओर से परीक्षा देने को लेकर लगाई गई अर्जी वापस ले ली गई है। आरोपी की ओर से यह अर्जी 26 मई को सेमेस्टर एग्जाम को लेकर जिला अदालत में दाखिल की गई थी। अर्जी में बताया था कि वह सेक्टर 32 स्थित एसडी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है और इन दिनों उसकी सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। उसकी पढ़ाई और साल खराब न हो इसके लिए 26 मई को होने वाली परीक्षा में उसे जाने के लिए अनुमति दी जाए लेकिन आरोपी की ओर से दाखिल की गई अर्जी को वापस लेते हुए उसके वकील तरमिंदर सिंह ने बताया कि उनका मुवक्किल बीते तीन दिन से पुलिस कस्टडी में था। ऐसे में वह एग्जाम की तैयारी नहीं कर पाया। पुलिस कस्टडी में होने के चलते वह इस समय मानसिक तौर से भी एग्जाम देने के लिए फिट नहीं है। ऐसे में अदालत में लगाई गई याचिका को वापस ले लिया गया है। बता दें कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार घायल हैं। घायलों में से तीन अस्पताल में उपचाराधीन है। एक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
तीन दिन की रिमांड के बाद आरोपी न्यायिक हिरासत में
कार हादसे के आरोपी परमवीर सिंह को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद बुधवार को जिला अदालत में दोबारा पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सारंगपुर थाना पुलिस ने 20 मई को उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी को दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। आरोपी को पहली बार दो दिन और दूसरी बार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।