{"_id":"5b476ef04f1c1b08278b6180","slug":"dgp-strict-instructions-will-be-give-to-all-sp-for-drug-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक जिलों में संभालेंगे नशा विरोधी कमान, डीजीपी का सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक जिलों में संभालेंगे नशा विरोधी कमान, डीजीपी का सख्त निर्देश
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
बीएस संधू, पुलिस महानिदेशक, हरियाणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जड़े जमाते नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। हरियाणा पुलिस इसके लिए जिलास्तर पर विशेष अभियान चलाएगी। नशा विरोधी अभियान की कमान एसपी खुद संभालेंगे। जिलास्तर पर एसपी की निगरानी में स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जो नशा तस्करों और नशे का गोरखधंधा करने वालों पर नकेल कसेगी।
हरियाणा पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने, नशीले पदार्थों की रोकथाम व नशा तस्करों और इस गोरखधंधों से जुड़े लोगों से सख्ती से निपटने केलिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं।
डीजीपी के अनुसार पुलिस ऐसे लोगों पर कोई रहम नहीं करेगी और हरियाणा में में नशे के हालातों को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। डीजीपी के अनुसार हर जिले में टास्क फोर्स के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जो दूसरे राज्यों से होने वाली नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अन्य राज्यों की पुलिस से लइजनिंग कर काम करेगी।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि पिछले दो महीनों में हरियाणा पुलिस कई ड्रग कंसाइनमेंट पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। तस्करों को रिमांड पर लेकर उनके सरगना तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। डीजीपी ने बताया कि 20 जुलाई से एक महीने तक स्पेशल नशा विरोधी अभियान भी चलाया जाएगा।
पंजाब, राजस्थान से सटे जिलों में पकड़ा सबसे ज्यादा नशा
हरियाणा में अफीम, चरस, चूरा पोस्त, स्मैक , गांजा और हेरोइन की तस्करी जमकर होती है। खासकर वे जिले जो पंजाब और राजस्थान की सीमा से सटे हैं, वहां तस्करी और ये गोरखधंधा सबसे ज्यादा है। जनवरी 2016 से अप्रैल 2018 तक हरियाणा पुलिस ने विभिन्न जिलों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ को पकड़ा है।
इनमें पंचकूला से 438.755 किलो, अंबाला से 468.269 किलो, यमुनानगर से 698.087 किलो, कुरुक्षेत्र से 1664.893 किलो, करनाल से 1751.583 किलो, पानीपत से 691.906 किलो, कैथल से 1275.337 किलो, हिसार से 918.431 किलो, सिरसा से 2520.659 किलो, जींद से 404.143 किलो, फतेहाबाद से 4172.683, हांसी से 387.653 किलो, गुरुग्राम से 994.43 किलो, फरीदाबाद से 2144.087, रेवाड़ी से 15.728 किलो, पलवल से 1108.097 किलो, नारनौल से 29.259 किलो, मेवात से 717.457 किलो, रोहतक से 322.161 किलो, सोनीपत से 3083.255 किलो, झज्जर से 1928.782, भिवानी से 2504.585, दादरी से 356.855 किलो नशीला पदार्थ पकड़ा गया है। जबकि मई और जून में भी पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ तस्कर काबू किए हैं।