फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP Praveer Ranjan bid farewell with fanfare, became emotional, said- Chandigarh Police is the best

Chandigarh News: डीजीपी प्रवीर रंजन को धूमधाम से किया विदा, हुए भावुक, कहा-चंडीगढ़ पुलिस सबसे अच्छी

Sat, 16 Mar 2024 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
DGP Praveer Ranjan bid farewell with fanfare, became emotional, said- Chandigarh Police is the best
चंडीगढ़। डीजीपी प्रवीर रंजन को शुक्रवार सुबह विदाई दी गई। सेक्टर-26 के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में परेड का आयोजन किया गया। प्रवीर रंजन को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का अतिरिक्त महानिदेशक बनाया गया है। दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में विभिन्न पदों पर रहने के बाद वर्ष 2021 में प्रवीर रंजन को चंडीगढ़ पुलिस का डीजीपी बनाया गया था। आईपीएस प्रवीर रंजन ने विदाई परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान वह थोड़े भावुक भी हुए और चंडीगढ़ पुलिस को दुनिया की सबसे अच्छी पुलिस बताया। कहा कि चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर का मौके पर पहुंचने का टाइम की देशभर सभी पुलिस फोर्स से कम है। इस दौरान जवानों ने डीजीपी को कुर्सी पर उठाकर सम्मान व्यक्त किया। साथ ही उनकी गाड़ी को धक्का देकर विदा किया।
विज्ञापन

परेड कमांडर डीएसपी पी. अभिनंदन, चंडीगढ़ पुलिस के नेतृत्व में चंडीगढ़ पुलिस की परेड टुकड़ियों ने पाइप बैंड और ब्रास बैंड के साथ परेड की 8 प्लाटूनों के साथ मार्च किया। मार्च के बाद माउंट्स स्क्वॉयड और वज्र टियर गैस, एक्स कवच, वॉटर कैनन, मोबाइल पुलिस स्टेशन आदि शामिल थे। आईजी आरके सिंह, ट्रैफिक एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह, चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर, एसपी केतन बंसल कार्यक्रम में चंडीगढ़ पुलिस बल की सभी इकाइयों से एसपी सिटी मृदुल एवं सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और एनजीओ/ओआरएस रैंक के लगभग 300 पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

बता दें कि सेनकॉप्स, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी), सीसीटीएनएस, आईसीजेएस कार्यान्वयन, आईसीएमएस, ई-एफआईआर, आईआरएडी, आईटीएमएस, ई-बीट और ईआरएसएस-112 का एकीकरण, पासपोर्ट सत्यापन जैसी 14 से अधिक पुलिस सेवाओं का डिजिटलीकरण जैसी कई सेवाएं डीजीपी प्रवीर रंजन के समय शुरू हुईं। इसके अलावा एमपासपोर्ट, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, कर्मचारी सत्यापन, चरित्र सत्यापन आदि शुरू किए गए। उन्होंने आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed