फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP orders all Punjab Police personnel to report back to their unit

पंजाब: बिना तबादला अधिकारियों के साथ गए चहेतों की होगी वापसी, डीजीपी ने दिया सख्त आदेश

Thu, 07 Oct 2021 02:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 02:49 AM IST
सार

डीजीपी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने साफ कर दिया है कि यदि कोई पुलिस अधिकारी अपने व्यक्तिगत स्टाफ को साथ ले जाना चाहता है तो पहले उसकी मंजूरी आवश्यक है।

विज्ञापन
DGP orders all Punjab Police personnel to report back to their unit
पंजाब पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता ने बिना ट्रांसफर अधिकारियों के साथ यूनिट छोड़ गए कर्मचारियों को वापस लौटने के आदेश जारी किए हैं। इस बाबत पुलिस की सभी विंग के मुखियों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल इस मामले में वह कार्रवाई करें। डीजीपी ने कहा है कि पुलिस अधिकारी नियमों की अवहेलना न करें, जो भी करें मंजूरी लेने के बाद करें।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के डीजीपी को शिकायतें मिल रही थीं कि पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारी अपने चहेते कर्मचारियों और अधिकारियों को बिना ट्रांसफर के यूनिट छोड़कर अपने साथ लेकर चले गए हैं। इन शिकायतों पर गंभीरता से अमल करते हुए डीजीपी सहोता ने ऐसे मामलों का संज्ञान लिया है। 
विज्ञापन


डीजीपी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने साफ कर दिया है कि यदि कोई पुलिस अधिकारी अपने व्यक्तिगत स्टाफ को साथ ले जाना चाहता है तो पहले उसकी मंजूरी आवश्यक है। डीजीपी की ओर से कहा गया है कि सिर्फ सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को इस आदेश से छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आ रही है प्रबंधकीय परेशानी
डीजीपी द्वारा किए गए आदेश में कहा गया है कि जब भी कोई पुलिस अधिकारी का स्थानांतरण होता है तो वह अपने साथ अपने चहेतों को भी साथ लेकर चले जाते हैं। कागजों में उनका स्थानांतरण नहीं कराया जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि कर्मचारियों का वेतन वहीं से मिलता है। इससे विभाग को कोई प्रबंधकीय परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed