{"_id":"570f37564f1c1b387f4a6ac0","slug":"dgp-kp-singh-haryana-dgp-haryana-police-police-headquarter-panchkula-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के नए डीजीपी केपी सिंह ने संभाला पदभार, गिनाई प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के नए डीजीपी केपी सिंह ने संभाला पदभार, गिनाई प्राथमिकताएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के नए डीजीपी की कमान संभालने जा रहे केपी सिंह
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नए डीजीपी के रूप में केपी सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पंचकूला स्थित प्रदेश पुलिस मुख्यालय में हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक ने संवाददाताओं से बातचीत में प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस को कानून के प्रति और अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा। साथ ही पुलिस कर्मियों का मनोबल भी ऊंचा किया जाएगा। इनके पेशेवर स्तर को भी बढ़ाया जाएगा। आतंकवाद जैसी चुनौतियों का दृढ़तापूर्वक सामना कर चुकी प्रदेश की पुलिस किसी भी हालात और चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।
डीजीपी केपी सिंह ने कहा कि आतंकवाद जैसी कई चुनौतियों से हरियाणा पुलिस दृढ़तापूर्वक निपट चुकी है। प्रदेश में आगामी चुनौतियों से निपटने में भी पुलिस सक्षम है। इसमें और सुधार के लिए हरियाणा पुलिस के जवानों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए जरूरी तमाम सुविधाएं मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी। इसके बाद डीजीपी ने प्रदेश के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
----------
कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार : डीजीपी
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान अधिकारियों और कर्मियों की तरफ से हुई चूक की जांच कर रही प्रकाश सिंह कमेटी का सहयोग कर रहे डीजीपी केपी सिंह से जब कार्रवाई के बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं कमेटी का सहयोग कर रहा था। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई भी कार्रवाई होगी। इससे पहले केपी सिंह डीजी क्राइम के पद पर कार्यरत थे।