{"_id":"6458a94f2f6e76f08b027cb7","slug":"dgp-gaurav-yadav-visit-amritsar-after-second-blast-near-sri-harmandir-sahib-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar Blast: कंटेनर में लाया गया था विस्फोटक, मौके से नहीं मिला डेटोनेटर, DGP गौरव यादव ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar Blast: कंटेनर में लाया गया था विस्फोटक, मौके से नहीं मिला डेटोनेटर, DGP गौरव यादव ने किया खुलासा
Mon, 08 May 2023 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 May 2023 01:18 PM IST
सार
अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के बाहर शनिवार देर रात एक धमाका हुआ था। इसमें तीन लोगों को चोट आई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही थी कि सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसी जगह पर एक और धमाका हुआ।
विज्ञापन
धमाके के बाद मौके का जायजा लेते डीजीपी गौरव यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के सामने हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। 30 घंटे के अंदर हुए दोनों धमाके लो इंटेंसिटी के थे। पुलिस को मौके से डेटोनेटर नहीं मिला है। विस्फोटक किसी कंटेनर में लाए गए है, जो सारागढ़ी पार्किंग में रखे थे। डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
डीजीपी ने सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि हम पूरे मामले की साइंटिफिकली जांच कर रहे हैं। हमारी फोरेंसिक टीम मौके पर हैं और धमाके को लेकर हर पहलू से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Chandigarh: चंडीगढ़ में खुला देश का पहला वायुसेना विरासत केंद्र, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि मौके से कोई भी ट्राइग्निग मैकेनिज्म या डेटोनेटर नहीं मिला है। जांच की जा रही है कि यह किसी की शरारत है, किसी संगठित तरीके से धमाका किया गया है या कोई अन्य मॉड्यूल है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा में पूरी तरह से सक्षम है। गौरव यादव ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। पुलिस इसकी पूरी जानकारी अपने ट्विटर और सोशल मीडिया हैंडल पर डालेगी।
यादव ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे और मौके पर उपस्थित लोगो के बयान लेंगे। उन्होंने कहा कि एक इंजरी आज सुबह हुई जबकि एक इंजरी शनिवार को हुए धमाके में हुई है। मौके से पोटेशियम सल्फेट और सल्फर मिलने की बात पर डीजीपी ने कहा कि ये बाजार से आम मिल जाते हैं। जांच होगी कि पंजाब का माहौल खराब करने की शरारत तो नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा करने में सक्षम है और लोगों को किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं।