फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP Gaurav Yadav did surprise inspection in Mohali

डीजीपी का औचक निरीक्षण: कहा- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाना सरकार का लक्ष्य, इसकी शुरुआत हो चुकी है

Wed, 06 Jul 2022 12:58 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Jul 2022 12:58 AM IST
सार

डीजीपी गौरव यादव सबसे पहले मटौर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की ओर से दी जा रही सुविधाओं संबंधी भी जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश थी कि वह स्वयं आप थानों में जाकर पुलिस फोर्स की कार्यप्रणाली को जांचे और देखें कि कहीं कोई कमी है तो उसे पहल के आधार पर दुरुस्त करवाएं।

विज्ञापन
DGP Gaurav Yadav did surprise inspection in Mohali
औचक निरीक्षण करते डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गैंगस्टरों की गोलियों का निशाना बने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद प्रदेश की शांति भंग करने वालों को सबक सिखाने के लिए पंजाब पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को पंजाब के नव नियुक्त डीजीपी गौरव यादव चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ मोहाली में मटौर और फेज-आठ थानों का औचक निरीक्षण किया और यहां पुलिस अधिकारियों को गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में साफ कहा कि प्रदेश की शांति फिर कभी भंग नहीं होने दी जाएगी। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने संकेत दिया कि पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का षडयंत्र रचने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ में कई परतें खोली हैं, इन्हें अभी गुप्त रखा गया है। जल्द ही इस मामले में और अपराधियों की गिरफ्तारियां होंगी। गौरव यादव ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य अब पंजाब को गैंगस्टर मुक्त करना है और इसकी शुरुआत हो चुकी है। 
विज्ञापन


उन्होंने मोहाली थानों में जाकर विजिटर रूम, मालखाना और बैरकों को चेक किया। उन्होंने अधिकारियों से थानों में मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने और कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उनके साथ डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर रूपनगर रेंज, एसएसपी मोहाली विवेक शील सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले मटौर थाने 
डीजीपी गौरव यादव सबसे पहले मटौर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की ओर से दी जा रही सुविधाओं संबंधी भी जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश थी कि वह स्वयं आप थानों में जाकर पुलिस फोर्स की कार्यप्रणाली को जांचे और देखें कि कहीं कोई कमी है तो उसे पहल के आधार पर दुरुस्त करवाएं। पंजाब पुलिस फोर्स की यह प्राथमिकताएं हैं कि ड्रग्स के खिलाफ, गैंगस्टरों के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई कर इसको पंजाब में से जड़ से खत्म करना और पंजाब के निवासियों को बढ़िया कानून-व्यवस्था देना है।


हमारा यह एजेंडा रहेगा कि पंजाब पुलिस की बेसिक पुलिसिंग को दुरुस्त किया जाए। पुलिस और आम नागरिकों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाया जाए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से भी पुलिस को यह हिदायत दी गई है कि मुख्य तौर पर नश तस्करों और गैंगस्टरों को पंजाब में से जड़ से खत्म किया जाए। जिसमें वह दिन-रात लगे हुए हैं और इसका खात्मा जल्द ही पंजाब में से कर देंगे। -गौरव यादव, डीजीपी, पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed