{"_id":"5d72cd1b8ebc3e012e1f2f82","slug":"dgp-cook-fraud-17-lakh-on-behalf-cab-service-chandigarh-news-pkl3498451162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः कैब सर्विस लॉन्च करने का झांस देकर डीजीपी के कुक समेत 8 लोगों से 17 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः कैब सर्विस लॉन्च करने का झांस देकर डीजीपी के कुक समेत 8 लोगों से 17 लाख की ठगी
Sat, 07 Sep 2019 10:24 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ डीजीपी संजय बेनीवाल के कुक समेत सात लोगों से 17.18 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। शातिर ने पूरे देश में टॉप राइड कैब को लांच करने का लालच देकर बदले में हर महीने किस्त मोटी किस्त देने का झांसा दिया, लेकिन जब किस्त नहीं आई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-26 थाना पुुलिस ने टॉप राइड कैब सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सीओ जितेंद सिंह, रमेश, पीके मिश्रा और विशवेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनोज चमोली सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में परिवार समेत रहते हैं। मनोज डीजीपी के कुक हैं और कभी कभी उनकी ड्यूटी पुलिस लाइन मेस में भी लग जाती है। कुछ दिनों पहले उनके मोबाइल पर व्हॉटसअप कॉलिंग आई। फोन पर बोलने वाले ने खुद का नाम पीके मिश्रा बताकर बोला कि वह आगरा गांधी नगर स्थित टॉप राइड कैब सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में काम करता है। इस कंपनी के डायरेक्टर जितेंद्र सिंह और विशवेंद्र सिंह ओला व उबर की तरह पूरे देश में कैब सर्विस लांच करने जा रहे हैं। अभी कंपनी सिर्फ आगरा में सर्विस दे रही है। कंपनी को फंड व इन्वेस्टमेंट चाहिए।
इसके एवज में कंपनी अच्छा रिटर्न देगी। इसके बाद पीके मिश्रा ने जितेंद्र सिंह और विशवेंद्र सिंह से बात करवाई। उन लोगों ने भरोसा जताया कि यह इन्वेस्टमेंट उसके लिए फायदेमंद है। इसके बाद उन लोगों ने कंपनी में रुपये इन्वेस्ट करने का पूरा प्लान बताकर झांसे में ले लिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने और 6 उसके जानकारों ने 17,18500 रुपये उनके खाते में जमा कर दिए। इसके बाद उन लोगों ने आना कानी शुरू कर दी। इससे तंग आकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया।
विज्ञापन
15 महीने तक मिलने थे रुपये
बताया गया कि शातिरों ने प्लान बताया था कि कंपनी में कम से कम 59 हजार रुपये निवेश करने होंगे। रिफंड के तौर पर 15 महीने तक 9 हजार रुपये उनके खाते में आएंगे। जितने रुपये जमा होंगे, उसी के हिसाब से रिफंड और ज्यादा बढ़ जाएगा। इस ठगी में अलग अलग राशि में रुपये जमा कराए गए।
लगातार बढ़ रहे है ठगी के मामले
ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोग शातिरों के चंगुल में आसानी से फंसकर ठगी का शिकार जाते हैं। बता दें कि हाल में बैंक अधिकारी बनकर चीफ जस्टिस का डेबिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर सवा दो लाख उड़ा दिए थे।