{"_id":"66566527eee4c9266e0df4d4","slug":"dgp-asked-for-details-within-a-week-on-the-issue-of-two-government-houses-near-ips-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-432093-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आईपीएस के पास दो सरकारी मकान मामले पर डीजीपी ने सप्ताह में मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आईपीएस के पास दो सरकारी मकान मामले पर डीजीपी ने सप्ताह में मांगा ब्योरा
विज्ञापन
मुख्यालय से लेकर फील्ड में तैनात अधिकारियों को देनी होगी जानकारी
चंडीगढ़। नियमों को ताक पर रख दो सरकारी घर लेने वाले आईपीएस अधिकारियों की शिकायत पर डीजीपी ने संज्ञान लिया है। डीजीपी ने मुख्यालय से लेकर फील्ड में तैनात अधिकारियों से इस संबंध में सप्ताह के अंदर ब्योरा मांगा है। संबंधित अधिकारियों को विभाग को यह लिखकर देना होगा कि उनके पास जो मकान अलॉट हुआ है, वह किसी नियमों की उल्लंघना नहीं करता है।
बता दें कि इस संबंध में आईजी वाई पूरन कुमार ने डीजीपी को शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि कई अधिकारियों के पास दो दो सरकारी घर हैं। इसी शिकायत के आधार पर यह पत्र जारी किया गया है। गौरतलब है कि एक साल पहले पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के पास भी यह मामला आया था। उस समय अनिल विज ने ऐसे अफसरों के खिलाफ जुर्माना लगाने के आदेश दिए थे। साथ ही कोठियां खाली नहीं करने पर 100 से 300 गुना तक किराया लेने के निर्देश दिए थे। अनिल विज के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्होंने गृह विभाग के एसीएस को पत्र लिखा कि कुछ आईपीएस अधिकारियों के पास दो सरकारी कोठियां हैं। कुछ के पास तो तीन कोठियां तक हैं। ऐसे अफसरों से सरकारी कोठियां खाली कराई जाएं और उनसे नियमानुसार रेंट की भी वसूली की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्रवाई के बाद इसकी जानकारी भी विभाग की ओर से दी जाए। इसके बावजूद अब भी कई अधिकारियों के पास दो सरकारी मकान हैं।