फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Devotees gathered in shiv temples on shivratri in Chandigarh

Maha Shivratri: मंदिरों में उमड़े भक्त, हर हर महादेव के जयकारे से गूंज रहे हैं चंडीगढ़ के शिवालय

Fri, 08 Mar 2024 10:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 10:36 AM IST
सार

मंदिरों में पूजन के उपरांत भक्तों ने दूध और फलों का भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।  शहर के सभी मंदिरों में दूध का अटूट लंगर का आयोजन हुआ। रात में भक्त चार प्रहर की पूजा करेंगे। 

विज्ञापन
Devotees gathered in shiv temples on shivratri in Chandigarh
शिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवारत्रि पर शुक्रवार को चंडीगढ़ और मोहाली के सभी शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में भक्त अपने परिवारों के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का विधिपूवर्क पूजन किया। मंदिरों के पास पूजा सामग्री और फूलों की खूब बिक्री हुई। 
विज्ञापन


विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर 21 के प्राचीन मंदिर में सुबह से ही शिव भक्त मंदिर पहुंचने लगे और भगवान का जलाभिषेक किया। सेक्टर 46 के शिव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में हवन हुआ। सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सेक्टर 20 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर 11 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में सुबह से भक्तों का आना जारी है। जलाभिषेक के उपरांत भक्तों को दूध और फल का प्रसाद बांटा गया। 

सेक्टर 8 प्राचीन शिव मंदिर में भारी भीड़ रही। मंदिर पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद शास्त्री ने बताया कि मंदिर में भगवान का अभिषेक हुआ। दूध और फलों के अटूट भंडारे का आयोजन हुआ। 



सेक्टर 24 प्राचीन शिव मंदिर शिवालय खेमपुरी में भव्य आयोजन हुआ। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया जिसके बाद दूध का लंगर चला। 

सेक्टर 30 श्री महाकाली मंदिर स्थित पारदेश्वर भगवान की भक्तों ने पूजा की। बड़ी संख्या में भक्त पूजा के लिए कतार में लगे रहे। मंदिर के कार्यकारी प्रधान जतिंदर जौहर ने बताया कि इस दौरान दूध और फल का लंगर लगाया गया। 




सेक्टर 40 के श्री हनुमंत धाम मंदिर की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। मंदिर में आए सभी भक्तों को रुद्राक्ष का रक्षा सूत्र प्रदान किया गया। दूध का अटूट लंगर चलता रहा। 

सेक्टर 40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान बीपी अरोड़ा ने बताया कि मंदिर स्थित शिवालय में भक्तों ने अपने परिवार के साथ जलाभिषेक किया। सेक्टर 38 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान ब्रह्मजीत कालिया और महासचिव रविंदर पुष्प भगत्यार ने बताया कि मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। 

सेक्टर 20 के गुग्गामाड़ी मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि सुबह 3 बजे ही मंदिर खुल गया था। सुबह अभिषेक के बाद दूध का लंगर लगाया गया। 



सेक्टर 44 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का कपाट सुबह 4 बजे खुलने के साथ ही भगवान का जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। दूध का अटूट लंगर चला। महाशिवरात्रि पर सेक्टर 22 के श्री सनातन धर्म मंदिर में भजनों की अमृतवर्षा हुई। 

सेक्टर 37 स्थित भगवान परशुराम भवन के पट सुबह 4:15 बजे ही खुल गए। भगवान का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और शुद्ध जल से स्नान के उपरांत दूध एवं फलों का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed