फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Devotees chanting hymns

भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 21 Apr 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees chanting hymns
चंडीगढ़। सेक्टर-40 स्थित रामलीला मैदान में श्री बाला जी महाराज के जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम श्री बाला जी संघ ने आयोजित किया। भजन गायक व अग्रसेन रत्न से विभूषित कन्हैया मित्तल और दिल्ली से आए भजन गायक नरेश सैनी ने अपनी प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

भजन संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद उन्होंने छम छम नाचे देखो वीर हनुमान, सूरज को उगने ना दूंगा लक्ष्मण को मरने ना दूंगा, श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, हे हनुमान तेरा क्या कहना सिया राम सिया राम आदि भजन पेशकर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न संकीर्तन मंडलियों ने भी श्री बाला जी का भजन कीर्तन किया। इससे पूर्व विधि विधान के साथ श्रीबाला जी महाराज की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम का आयोजन संतोष मिश्रा और रंजना मिश्रा ने किया। भजन संध्या के बाद बालाजी की आरती और प्रसाद वितरण से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed