फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Development of IT City Mohali

यहां 27 कंपनियों को मिली सौ एकड़ जमीन

Mon, 17 Feb 2014 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 17 Feb 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
Development of IT City Mohali
पंजाब सरकार ने इंफोसिस सहित देश-विदेश की 27 नामी कंपनियों को आईटी सिटी मोहाली में करीब 100 एकड़ जगह अलॉट की है।
विज्ञापन


विभिन्न कंपनियों को उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने प्लॉटों के अलॉटमेंट लेटर वितरित किए। पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि यह कंपनियां आगामी तीन वर्षों में करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करके लगभग 30 हजार युवाओं को रोजगार देंगी।

उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित पंजाब निवेशक समेलन के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। इस दौरान हस्ताक्षर किए गए एमओयू के अनुसार कंपनियों ने निवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आईटी क्षेत्र में निवेश की शुरुआत को ऐतिहासिक बताते हुए बादल ने कहा कि आगामी तीन वर्षों में पंजाब देश का पहला योजनाबद्ध आईटी क्षेत्र होगा, जिससे इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्टों को तेज़ रफ्तार से शुरू करने की योजना के तहत कंपनियों को तीन वर्ष के लिए ज़मीन लीज़ पर दी गई है। यदि कोई कंपनी इस अवधि के दौरान प्रोजेक्ट शुरू नहीं करती, तो उसके साथ किया समझौता रद्द हो जाएगा।

आईटी क्षेत्र में पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित पूछे गए एक सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि 90 प्रतिशत पंजाबी युवकों को आईटी सिटी मोहाली में रोजगार मिलेगा। वह हाल ही में बंगलूरू, मुंबई व अन्य आईटी कंपनियों के दौरे पर थे।

वहां पाया गया कि पंजाब के विभिन्न शहरों समाना, फाजिल्का, मोहाली, अमृतसर व अन्य स्थानों के युवक वहां बड़ी तादाद में काम करते हैं। अब इन कंपनियों के सेंटर यहां शुरू होने से उन्हें अपने घर के नजदीक नौकरी मिलेगी।

बादल ने साथ ही कहा कि कुल 45 कंपनियों ने जमीन के लिए आवेदन किया था। मुख्य सचिव की अगुवाई वाली कमेटी ने कंपनी के रिकॉर्ड व साधनों का मूल्यांकन करके 27 कंपनियों का चुनाव किया।


इन्हें मिली आईटी सिटी में जगह
जिन कंपनियों को सोमवार को अलॉटमेंट लेटर जारी किए गए, उनमें से इन्फोसिस लि. 527 करोड़ रुपये का निवेश करके 15,000 युवकों को रोजगार मुहैया करवाने जा रही है।

इसके अलावा एमरसन इलेक्ट्रिक कंपनी 51.73 करोड़, कनैक बीपीओ 56.25 करोड़, नेटस्मार्टज इन्फोटेक इंडिया लि. चंडीगढ़ 51.54 करोड़, बेबो टेकनोलॉजी 32.7 करोड़, मेक्सवेल टेक्नोलॉजी, मुंबई 27 करोड़, एलेजर्स मेडिकल सिस्टम 25 करोड़, एसई-बीज इंफोटेक 21 करोड़, डीआरआईटी 20.61 करोड़, एक्सएम वेंचर्स 16.74 करोड़, एकआर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 15.75 करोड़, ऑफशोर एवन टेक्नोलॉजी 12.85 करोड़, किरण फॉर्न ट्रेड 11 करोड़,

साइबर फ्यूचरिस्टिक इंडिया प्रा. लि. (यूपी) 9.2, लॉजिक ईआरपी सॉल्यूशन 8.5 करोड़, राइट ग्लोबल इंफोसोल्यूशन 13.26 करोड़, आउटलाइन सिस्टम्स इंडिया 12.15 करोड़, ओवर एंड अबव सॉफ्टवेयर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन 11.5 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। वहीं, टेक टायर आईटी सोल्यूशन 8.78 करोड़, मेगरी सॉफ्ट 7.46 करोड़,

दृष इंफोटेक 6.02 करोड़, एके स्पीक वायरलेस 6 करोड़, एक्सेस इंफोटेक 5 करोड़, एडीआई बैंक ऑफिस प्रोफेशनल्स 5 करोड़, इंपिंग सॉल्यूशंस 4.75 करोड़, मेरीटेक सॉफ्टवेयर 4.13 करोड़, और आईई इंपेक्ट माईक्रो सिस्टम 3.86 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं।

इंफोसिस कैंपस का शिलान्याय 22 को
सुखबीर ने बताया कि इंफोसिस के मोहाली कैंपस का शिलान्यास 22 फरवरी को होगा। यह 50 हजार कर्मचारियों वाला देश का सबसे बड़ा कैंपस होगा।

सभी गांव जुड़ेंगे 4जी से
राज्य में आगामी तीन वर्षों के दौरान बड़े बदलाव का दावा करते हुए बादल ने कहा कि पंजाब के सभी गांव व स्कूल अगले एक वर्ष के दौरान 4,000 करोड़ रुपए के निवेश से 4जी सेवा से जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त एजु सिटी में कैलफोर्नियां व टेक महिंद्रा ने विश्वविद्यालय स्थापित करने को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed