फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Details on the matrimonial site, the economic loss occurred

मैट्रीमोनियल साइट पर डाला ब्योरा, हुआ आर्थिक नुक्सान

Mon, 27 Nov 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली Updated Mon, 27 Nov 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Details on the matrimonial site, the economic loss occurred
online app
एक नामी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली लड़की को मैट्रीमोनियल साइट पर शादी के लिए अपना ब्योरा डालना महंगा पड़ गया। एक ठग ने मैट्रीमोनियल साइट से लड़की का ब्योरा देखकर उससे संपर्क साधा। उसने लड़की को बताया कि वह कनाडा में रहता है और वह उससे शादी करने को तैयार है।
विज्ञापन


उसका लड़की पर विश्वास बना रहे, इसके लिए वह कनाडा से उसके लिए साढ़े चार लाख का गिफ्ट भेज रहा है। यह सुनकर लड़की काफी उत्साहित हो गई। इसी बीच लड़की को कस्टम डिपार्टमेंट से फोन आया कि उसका गिफ्ट आ गया है, उसे छुड़ाने के लिए एक लाख, 80 हजार रुपये की फीस भरनी पड़ेगी।
विज्ञापन


इस दौरान लड़की ने डेढ़ लाख रुपये विभाग के फर्जी अकाउंट में जमा करवा दी। इसके बाद जब लड़की ने लड़के को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। वहीं कस्टम वालों का भी कोई अता पता नहीं था। इसके बाद लड़की को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। उसने सोहाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-79 हाउसफेड कांप्लेक्स निवासी लड़की एक मल्टीनेशल कंपनी में काम करती है। विवाह के लिए साल 2013 में उसने एक मैट्रीमोनियल साइट पर अपना ब्योरा डाला था। लड़की के मुताबिक, कुछ दिन बाद उसे एक बाहरी नंबर से फोन आया।

फोन करने वाले लड़के ने बताया कि वह कनाडा से बोल रहा है और मैट्रीमोनियल साइट पर उसका ब्योरा देखा है। इसके बाद लड़के ने लड़की को बताया कि वह उसको पसंद है और उससे शादी करना चाहता है। इस दौरान दोनों के फोन नंबर एक्सचेंज हुए और फेसबुक पर चैटिंग शुरू हो गई।

इसी बीच लड़के ने लड़की को कहा कि वह उसके लिए एक आकर्षक उपहार भेज रहा है। जल्द ही उसके पास पहुंच जाएगा। लड़की के मुताबिक, कुछ दिन बाद उसे एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह कस्टम विभाग से बोल रहा है। उनके गिफ्ट आए हैं जो करीब साढ़े तीन चार लाख रुपये का है। इसकी डिलीवरी लेने के लिए उन्हें भुगतान करना होगा, क्योंकि इस आइटम का टैक्स नहीं कटा है।

लड़की को जब इस शक हुआ तो लड़की ने लड़के को फोन किया। लड़के ने उससे कहा कि कोई बात नहीं टैक्स भर दो, इसके बाद लड़की ने कस्टम द्वारा दिए गए अकाउंट में पैसे जमा कर दिए। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद उसे गिफ्ट नहीं मिला। इसके बाद उसने लड़के को पूछने के लिए दोबारा फोन किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। वहीं कस्टम विभाग का भी फोन बंद हो गया। जब लड़की ने इस बारे में पता किया तो सब कुछ फर्जी निकला। इसके बाद उसने एसएसपी को शिकायत दी, जिसके बाद सोहाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पश्चिम बंगाल का था खाता
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस खाते में लड़की ने पैसे जमा किए थे, वह खाता पश्चिम बंगाल के एक गांव स्थित नामी बैंक में है। अब पुलिस जिस व्यक्ति के नाम पर खाता है, उसकी जांच में जुटी हुई है।


कस्टम विभाग और आरबीआई वाले कभी नहीं करते फोन
कस्टम विभाग और आरबीआई की ओर से समय समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार किया जाता है कि दोनों विभागों की ओर से आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं होता। ऐसे में उनके नाम पर अगर कोई किसी से कोई जानकारी मांगे तो लोगों से अपील है कि कोई जानकारी शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed