{"_id":"68e42983ee5c91d0c80b1052","slug":"despite-the-resignation-of-the-opposition-the-meeting-of-the-committee-formed-for-the-auction-of-land-in-manimajra-will-be-held-on-8th-chandigarh-news-c-16-pkl1091-838392-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विपक्ष के इस्तीफे के बाद भी मनीमाजरा में जमीन नीलामी पर गठित समिति की बैठक 8 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विपक्ष के इस्तीफे के बाद भी मनीमाजरा में जमीन नीलामी पर गठित समिति की बैठक 8 को
विज्ञापन
चंडीगढ़। विपक्ष के पार्षदों के इस्तीफे के बाद भी मनीमाजरा जमीन नीलामी पर गठित समिति बैठक 8 अक्टूबर को होगी। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के 4 पार्षदों के इस्तीफे के बाद उम्मीद थी कि समिति की बैठक टल जाएगी। हालांकि मेयर ने इस बातों को खारिज कर दिया है। मेयर हरप्रीत कौर बबला का कहना है कि समिति की बैठक 8 अक्टूबर को दोपहर 12 से होगी। इसमें जो पार्षद इस्तीफा दे चुके हैं उनके अलावा बाकी चयनित सभी लोग बैठक में शामिल होंगे। समिति उसके बाद रिपोर्ट बनाकर सदन के सामने रखेगी।
समिति में कुल छह पार्षद शामिल किए गए थे। इसमें तीनों प्रमुख दलों के दो-दो पार्षदों का प्रतिनिधित्व रखा गया लेकिन लेकिन आप और कांग्रेस को मिलाकर अब चार पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे समिति में केवल सत्ता पक्ष के सदस्य ही बचे हैं। ऐसे में अगर भाजपा पार्षदों के साथ समिति काम करेगा तो निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने का खतरा था लेकिन मेयर ने इस सभी बातों का खारिज कर दिया है।