फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Despite inflation, there is a steady increase in gold purchases in Chandigarh

Chandigarh News: महंगाई के बावजूद चंडीगढ़ में सोने की खरीदारी में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही

Sun, 20 Apr 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Despite inflation, there is a steady increase in gold purchases in Chandigarh
चंडीगढ़। सोने की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। वर्तमान में यह लगभग 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में अभी और वृद्धि देखने को मिल सकती है। हालांकि, महंगाई के बावजूद चंडीगढ़ में सोने की खरीदारी में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि अक्षय तृतीया और आगामी शादियों के मौसम को देखते हुए लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि कीमतों में वृद्धि से खरीदारी पर असर पड़ेगा, लेकिन भविष्य में मुनाफे की संभावना को देखते हुए लोगों ने सोने में लगातार निवेश किया है।
विज्ञापन

अब तक सबसे उच्चतम कीमत पर पहुंचा
सुंदर ज्वेलर्स के एमडी महेंद्र खुराना ने बताया कि वर्तमान में सोना अपने इतिहास के उच्चतम स्तर पर है, जो लगभग 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। 17 अप्रैल को जीएसटी जुड़ने के बाद, भाव एक बार एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को भी पार कर गया था। उन्होंने आशंका जताई कि यदि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध जारी रहता है, तो इस साल सोने की कीमतें 1 लाख 30 हजार रुपये तक पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन


ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के सदस्य राहुल गुप्ता ने बताया कि
इस महंगाई का बाजार में बिक्री पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। लोगों ने अपनी खरीदारी का बजट कम नहीं किया है। हालांकि, साल की शुरुआत में जहां 10 ग्राम सोने के लिए 78 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे थे, वहीं अब लगभग 99 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस वजह से तौल के हिसाब से सोना कम बिक रहा है, लेकिन ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हर व्यक्ति निवेश के उद्देश्य से सोना खरीद रहा है। इस साल सोने की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत का उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर बेहतर खरीदारी की उम्मीद

कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार अक्षय तृतीया पर अच्छी खरीदारी होगी। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार है, और इसके लिए ज्वेलरी शोरूम मालिक विशेष ऑफर और पैकेज तैयार कर रहे हैं। महेंद्र खुराना ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर कई तरह के ऑफर पहले से ही चल रहे हैं।


इस साल 21 हजार रुपये तक बढ़ी कीमतें

इस साल 1 जनवरी को सोने का भाव 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर लगभग 99,400 रुपये तक पहुंच गया है। इस प्रकार, इस साल सोने की कीमतों में लगभग 21,000 रुपये की वृद्धि हुई है।

पिछले कुछ वर्षों में सोने की कीमतों में वृद्धि
2019 - 31,729 रुपये प्रति 10 ग्राम

2020 - 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

2021 - 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

2022 - 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

2023 - 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

2024 - 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed