फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Despite controversies, Lion Services again gets cleaning contract, questions raised in the House

Chandigarh News: विवादों के बावजूद लायन सर्विसेज को फिर मिला सफाई ठेका, सदन में उठे सवाल

Thu, 09 Apr 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Despite controversies, Lion Services again gets cleaning contract, questions raised in the House
चंडीगढ़। शहर के दक्षिणी सेक्टरों (31 से 56 और 61 से 63) में जीआईएस आधारित मैकेनाइज्ड और मैनुअल सफाई सेवाओं का ठेका एक बार फिर लायन सर्विसेज लिमिटेड को सौंप दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि जिस कंपनी को लेकर पहले पार्षद लगातार सवाल उठाते रहे, उसी के पक्ष में इस बार पूरा सदन एकजुट नजर आया। टेंडर प्रक्रिया में छह कंपनियों ने भाग लिया, लेकिन तकनीकी रूप से केवल दो लायन सर्विसेज और वाटर ग्रेस प्रोडक्ट योग्य पाई गईं। लायन सर्विसेज ने सबसे कम बोली (एल-1) 5.93 करोड़ रुपये प्रतिमाह, यानी 71.16 करोड़ रुपये वार्षिक दी। यह निगम के अनुमानित 4.39 करोड़ रुपये प्रतिमाह खर्च से करीब 35 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

महंगी बोली को देखते हुए निगम अधिकारियों ने टेंडर रद्द करने समेत चार विकल्प पेश किए थे। संबंधित कमेटी ने भी टेंडर रद्द करने की सिफारिश की थी, लेकिन इसके बावजूद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। बैठक के दौरान पार्षदों ने अधिकारियों पर तीखे हमले किए। पार्षद गुरबक्श रावत ने मेज थपथपाते हुए कहा कि एक्सटेंशन का खेल बंद होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में खामियां हैं और कॉपी-पेस्ट के आधार पर दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। रावत ने सवाल उठाया कि जब निगम पहले से ही इसी क्षेत्र की सफाई पर 5.35 करोड़ रुपये प्रतिमाह खर्च कर रहा है और मशीनरी भी निगम की है तो नई कंपनी अपने संसाधनों के साथ इससे कम लागत में काम कैसे करेगी। एमओएच डॉ. इंदरदीप कौर भी सदन में सवालों के घेरे में रहीं। पार्षदों ने टेंडर प्रक्रिया और सेक्टर-1 से 30 तक के सफाई खर्च की स्पष्ट जानकारी न देने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed