फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DeraBassi cho will be channelize from 4 crore rupees

गुड न्यूज, 4 करोड़ रुपये से चैनलाइज होगा डेराबस्सी चो

Mon, 18 Jan 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली Updated Mon, 18 Jan 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
DeraBassi cho will be channelize from 4 crore rupees

नगर परिषद की एक बैठक प्रधान भूपिंद्र सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें लंबे समय से डेराबस्सी चो को चैनलाइज करने के कार्य पर स्थानीय निजी कंपनी एटीएस व नगर परिषद के बीच लंबे समय के बाद सहमति बनी।

विज्ञापन


चो को चार करोड़ रुपये की लागत से चैनलाइज करने का कार्य 20 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे सीपीएस एवं हलका विधायक एनके शर्मा करेंगे। यह कार्य आगामी मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक के बाद भूपिंद्र सैनी ने बताया कि करीब तीन साल पहले स्थानीय एटीएस मिडोज हाउसिंग कंपनी की ओर से गांव हैबतपुर से डेराबस्सी तक चार किलोमीटर चो को चैनलाइज करने की मंजूरी स्थानीय ड्रेनेज विभाग से ली थी। लेकिन किसी न किसी कारण से कार्य शुरू नहीं हो रहा था। इसको लेकर निजी कंपनी के अधिकारियों व ड्रेनेज विभाग  के अधिकारियों के साथ तीन मीटिंग हो चुकी थी। आज चौथी बैठक में आखिर सहमति  बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट का सारा चार करोड़ रुपये खर्च एटीएस कंपनी करेगी जो इसका कार्य भी ड्रेनेज विभाग की देखरेख में खुद करवाएगी। इसके लिए 36 फुट नीचे बेस तैयार किया जाएगा, जबकि 53 फुट ऊपर से खुला रखा जाएगा। इसके  साइडों में टेढ़ी पांच फुट ऊंची दीवारें बनाई जाएंगी। जिन पर पत्थर लगाए जाएंगे। दोनों ओर 33-33 फुट के क्षेत्र में ग्रीनरी विकसित की जाएगी। यहीं पर पैदल चलने के लिए ट्रैक बनाए जाएंगे।

इसके अलावा कंपनी के अधिकारियों ने  शिकायत की थी कि चो का पानी स्थानीय कंपनियों की ओर से दूषित पानी छोड़ने के कारण पूरी तरह से प्रदूषित हो चुका है। इस पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने चौ में से पानी के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद संबंधित जिम्मेदार कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एटीएस स्कूल के पास चो पर एक पुल बनाया जाएगा जिससे यह सड़क  हैबतपुर रोड से जुड़ जाएगा।

बैठक में शामिल एटीएस कंपनी के वाइस  प्रेसीडेंट प्रदीप राठी व जीएम जसपाल सिंह ने कहा कि चैनलाइज के रास्ते में कुछ रुकावटें आ रहीं थीं। जिनका हल न होने के कारण कार्य में देरी हो रही थी। उन्होंने कहा कि अब नगर काउंसिल प्रधान ने भरोसा दे दिया है कि वह सभी रुकावटों को खुद हल करेंगे।


इस भरोसे पर वह 20 तारीख को कार्य शुरू करवा देंगे। इस मौके पर ड्रेनेज विभाग के एसडीओ नरेश कुमार अरोड़ा, जेई नरिंद्र कुमार, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के जेई जगदीप कुमार, पार्षद नरेश उपनेजा सहित नप के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed