{"_id":"59984c4f4f1c1b96658b47cd","slug":"dera-saucha-sauda-section-144-applicable-in-fazilka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: नामचर्चा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन, फाजिल्का में धारा 144","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: नामचर्चा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन, फाजिल्का में धारा 144
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा/फाजिल्का(पंजाब)
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना देहाती की पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को दाखा थाना के तहत गांव गाहौर के नाम चर्चा घर में बड़ी संख्या में संगत जमा हुई। नाम चर्चा के बाद संगत में मौजूद युवाओं एवं महिलाओं ने नारे लगाए और संत राम रहीम का साथ देने का एलान किया। डेरा सच्चा सौदा की संगत के रोष को देखते हुए लुधियाना देहाती की पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
सुरक्षा इंतजामों की देखरेख खुद एसएसपी जगरांव सुरजीत सिंह कर रहे थे। इलाके को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया था। नाम चर्चा के बाद डेरा सिरसा के राजनीतिक विंग की स्टेट कमेटी के सदस्य सरवण कुमार, यूथ विंग के संदीप कु मार एवं महिला विंग की सत्या देवी ने बताया कि 25 अगस्त को सुबह 12 बजे गांव गाहौर में नाम चर्चा की जाएगी। इसमें लुधियाना शहरी एवं ग्रामीण की संगत मौजूद होगी।
एसएसपी सुरजीत सिंह ने कहा कि इलाके में अमन शांति बरकरार रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने गांव गाहौर के चारों तरफ घेराबंदी की और जगह जगह नाकाबंदी करके सभी पर पैनी निगाह रखी जा रही है।

डेरा मुखी पर फैसले को लेकर धारा 144 लागू
लुधियाना देहाती की पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के मामले में 25 अगस्त को आने वाले फैसले और पेशी के दौरान उनकी गिरफ्तारी की आशंका को लेकर हंगामा और प्रदर्शन के चलते पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके तहत एसएसपी डा. पाटिल ने कहा है कि जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। जिला पुलिस प्रमुख ने राजस्थान पुलिस के साथ मंत्रणा कर पंजाब-राजस्थान बार्डर सील करने संबंधी तैयारियों पर चर्चा की है।
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी डॉ. केतन बलिराम पाटिल ने कहा कि सिर्फ डेरे ही नहीं, बल्कि प्रत्येक सार्वजनिक स्थल और धार्मिक स्थानों पर भी फैसले वाले दिन सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए जाएंगे। इसके लिए केंद्र से पैरामिलिट्री फोर्स की चार कंपनियां मंगाई जा रही हैं। एसएसपी ने जिले के सभी नागरिकों, खासकर डेरा प्रेमियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
वहीं उन्माद फैलने से रोकने के लिए पुलिए ने अपना आईटी विंग सक्रिय कर दिया है, जो डेरा मुखी या अन्य संगठन से संबंधित अफवाहें फैलाने वालों पर कार्रवाई करेगा। डेरा मुखी की पेशी और वहां पर गिरफ्तारी की आशंका के चलते डेरा प्रेमियों द्वारा अब तक व्यक्त की गई प्रतिक्रिया के बाद जहां पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं।
श्रीगंगानगर पुलिस के साथ हुई साझा बैठक
श्रीगंगानगर पुलिस के साथ साझा बैठक में सुरक्षा प्रबंधों की मॉनिटरिंग के लिए फाजिल्का व श्रीगंगानगर पुलिस का सांझा व्हट्सअप ग्रुप बना दिया गया है। इससे दोनों जिलों में होने वाली हलचल की सूचनाएं साझा होती रहेंगी। डेरा मुखी पर फैसले के बाद प्रेमियों की ओर से गिरफ्तारियां देने के ऐलान पर जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि फिलहाल डेरे से जुड़े किसी संगठन ने गिरफ्तारियां देने की बात नहीं कही है। लेकिन वे सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे।