फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dera sacha sauda sirsa conditional support to bjp in haryana election

समर्थन से पहले डेरा की भाजपा से शर्त

Mon, 13 Oct 2014 06:34 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा)
डिजिटल टीम/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा) Updated Mon, 13 Oct 2014 06:34 PM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda sirsa conditional support to bjp in haryana election

हरियाणा में भाजपा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेरा सच्चा सौदा चुनाव में भाजपा को समर्थन देगा। डेरा के राजनीतिक विंग के सदस्यों ने इस बात की पुष्टि कर दी। आज सुबह 7 से 8 बजे तक हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में डेरा की नामचर्चा का आयोजन किया गया था। नामचर्चा के दौरान सभी संगत को अपने क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की गई।

विज्ञापन


इसके लिए बकायदा मोबाइल से मैसेज लिखकर सत्संगियों को डिस्ट्रीब्यूट किया गया। मैसेज में लिखा था कि 'साध संगत जी आपको जानकर खुशी होगी कि अपनी साध संगत का फैसला हो गया है। सभी ने भाजपा प्रत्याशी को वोट देना है जी'। कुछ ही देर में ये मैसेज हरियाणा की सारी साध-संगत के मोबाइल पर पहुंच गया।
विज्ञापन


डेरा के राजनीतिक विंग की कवायद

भाजपा को समर्थन देने का फैसला डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख का नहीं, ब्लकि डेरा के राजनीतिक विंग का है। राजनीतिक विंग में सूत्रधार की भूमिका में राम सिंह चेयरमैन हैं। इसके अलावा विंग की 15 सदस्यीय कमेटी है, जोकि पूरे हरियाणा में राजनीतिक विंग को देखती है। इसमें जसबीर इंसा, प्रदीप क्लेर इंसा, पुरुषोत्तम लाल इंसा, रामपाल इंसा, जितेंद्र इंसा और साधू राम इंसां समेत 15 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्संग में साध संगत को किया संबोधित

dera sacha sauda sirsa conditional support to bjp in haryana election

डेरा प्रमुख ने कहा कि इंसान को सुमिरन का पक्का जरूर बनना चाहिए। घोर कलयुग में नाम के सुमिरन से ही मन को नकेल डाली जा सकती है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, मन, माया और वासना पर काबू पाया जा सकता है।

मन हावी हो जाता है तो इंसान अपने मालिक से दूर हो जाता है। सत्संग के दौरान उन्होंने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के भलाई फंड से पंजाब के जिले फिरोजपुर, ब्लॉक सैदे के प्रेमी बलविंद्र सिंह को उसके बेटे गुरप्रीत के थैलीसिमिया के इलाज के लिए दो लाख रुपये का चेक दिया।

इसी तरह उन्होंने पटियाला के ब्लॉक घग्गा के चिमनलाल को उसके बेटे हरमीत के सिर के आपरेशन के लिए तीन लाख रुपये का चेक दिया।

इसके अलावा संगत द्वारा जरूरतमंदों को ‘आशियाना’ मुहिम के तहत एनआईटी फरीदाबाद निवासी ईस्माईलपुर की राधा को मकान की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर सादगीपूर्ण ढंग से कई शादियां भी हुई।

ट्विटर पर आए डेरा प्रमुख

dera sacha sauda sirsa conditional support to bjp in haryana election

डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां अब ट्विटर के जरिये भी अपने लाखों भक्तों से जुड़ेंगे। उन्होंने रविवार को रूहानी सत्संग के दौरान अपने ट्विटर अकाउंट gurmeetramrahim का लोकार्पण किया, जिसके माध्यम से वे साध संगत से जुड़ेंगे।

ट्विटर अकाउंट का लोकार्पण करते हुए डेरा प्रमुख ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का नारा पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने संगत को डेरा द्वारा किए जा रहे 104 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कुछ ही घंटे में इस ट्विटर अकाउंट को 1700 से ज्यादा भक्त फॉलो करने लगे। डेरा मुखी ने सत्संग में 13,715 लोगों को गुरुमंत्र नाम शब्द प्रदान कर उन्हें बुराइयां त्यागने का संकल्प करवाया।

वर्तमान मौसम में दिखानी है एकजुटता

dera sacha sauda sirsa conditional support to bjp in haryana election

रविवार को डेरा सच्चा सौदा परिसर में शाह सतनाम धाम में विशाल रूहानी सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें डेरा प्रमुख ने साध संगत से एक ही बात कही कि सभी को वर्तमान मौसम (चुनावी समय) में एकजुटता दिखानी है।

उन्होंने कहा कि वे बहुत पहले से कहते आ रहे हैं कि कोई नेक बंदा आएगा जो डेरा के कार्यों की प्रशंसा करेगा। डेरा प्रमुख पहले कई बार कह चुके हैं कि डेरा सच्चा सौदा किसी का समर्थन नहीं करता।

डेरा की साध संगत की ओर से गठित राजनीतिक विंग के सदस्य हर क्षेत्र में जाकर साध संगत की राय लेकर उस उम्मीदवार के समर्थन का फैसला करते हैं जो डेरा के मानवता भलाई कार्यों में सहयोग करता है और करने का आश्वासन देता है।

मोदी मुरीद है डेरा सच्चा सौदा के

dera sacha sauda sirsa conditional support to bjp in haryana election

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सात अक्टूबर को जब रानियां में सभा को संबोधित करने पहुंचे तो उनसे पहले डेरा की राजनीतिक विंग के सदस्य राम सिंह चेयरमैन दो अन्य डेरा अनुयायियों के साथ वहां मौजूद थे।

भाजपा के एक पूर्व मंत्री के माध्यम से तीनों ने शाह से मुलाकात की और उनके साथ गाड़ी में बैठकर हेलीपैड तक गए। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज डेरा पहुंची और डेरा प्रमुख से आशीर्वाद लिया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के बाद ही डेरा प्रेमियों को मोदी की रैली में जाने का संदेश दिया गया। रैली में मंच से मोदी ने डेरे के कार्यों का गुणगान किया तो पंडाल में मौजूद डेरा प्रेमियों ने धन धन सतगुरु का नारा लगाकर मोदी को अपनी उपस्थिति का अहसास भी करवाया था।

डेरा की राजनीतिक विंग से मिले नरेंद्र मोदी

dera sacha sauda sirsa conditional support to bjp in haryana election

राजनीति से हमेशा परहेज करने की बात करने वाले डेरा सच्चा सौदा और भाजपा में पर्दे के पीछे सियासत चरम पर है। भाजपा को इस बात का पूरा अंदाजा है कि हरियाणा में सत्ता में आने के लिए डेरा में पकड़ मजबूत करनी ही होगी।

शनिवार को सिरसा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद डेरा की राजनीतिक विंग के तीन सदस्यों से मिले। हरियाणा में भाजपा की चुनावी कमान थामे डा. कैलाश विजयवर्गीय ने सदस्यों के हाथों प्रधानमंत्री को बुके भी दिलवाए।

वियजवर्गीय ने हरियाणा में आते ही डेरा प्रमुख संत राम रहीम इंसां से मुलाकात की और इसके बाद 40 प्रत्याशियों को लेकर उनके दरबार में भी पहुंचे थे।

घर-घर जाकर वोट नहीं मांगेंगे

dera sacha sauda sirsa conditional support to bjp in haryana election

हरियाणा चुनाव में समर्थन देने से पहले सिरसा डेरा सच्चा सौदा ने भाजपा को शर्त के बारे में भी बता दिया है। डेरा ने स्पष्ट कर दिया है कि डेरा के अनुयाई भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जाकर वोट नहीं मांगेंगे। ब्लाक डबवाली के भंगीदास गोबिंद इन्सां ने बताया कि डेरा प्रेमी भाजपा को अपने वोट डालेंगे। किसी अन्य व्यक्ति पर अपना निर्णय नहीं थोपेंगे।

डेरा के समर्थन के मायने
पिछले चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देकर प्रदेश में हुड्डा सरकार बनाने वाले डेरा सिरसा ने इस बार हाथ को छोड़कर कमल थाम लिया है। हमेशा प्रदेश के राजनीतिक हालातों को जानकर निर्णय लेने वाली डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग ने इस बार भाजपा को खुल्लम-खुल्ला समर्थन दिया है। जिससे सिख बहुल इलाकों में मुकाबला कड़ा होने के संकेत पैदा हो गये हैं।

सिखों-डेरा प्रेमियों में होगा राजनीतिक मुकाबला

dera sacha sauda sirsa conditional support to bjp in haryana election

इनेलो के गढ़ माने जाने वाला हलका डबवाली सिख बहुल इलाका है। ऐसे में डेरा प्रेमियों के भाजपा की तरफ झुकने से सिखों तथा डेरा में राजनीतिक मुकाबला होने जा रहा है। चूंकि एचएसजीएमसी के गठन के बाद सिखों ने कांग्रेस को वोट देने की घोषणा कर रखी है। हलका डबवाली में करीब 55 हजार सिख मतदाता हैं। अगर पंजाबियों की बात की जाये तो यह आंकड़ा एक लाख पार होता है। वहीं डेरा प्रबंधक डबवाली तथा दारेवाला ब्लॉक में 50 हजार डेरा प्रेमी होने का दावा करते हैं।

बैठक के बाद 15 मैम्बर कमेटी सदस्य गोबिंद इंसां, बिट्टू इंसां, शिवजी इंसां, सीताराम इंसां, गिरधर इंसां ने संयुक्त रूप से बताया कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। हरियाणा में भी भाजपा सरकार बनने की संभावना है। ऐसे में डेरा प्रेमियों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। फैसला सर्वसम्मति से हुआ है। बैठक में न पहुंचने वाले डेरा प्रेमियों को भी मैसेज भेजा जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed