फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Sacha Sauda Media Management Incharge Bitu Agarwal arrested by SIT

डेरा सच्चा सौदा प्रकरण: मीडिया मैनेजमेंट का इंचार्ज बीटू अग्रवाल को एसआईटी ने किया गिरफ्तार

Thu, 25 Oct 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Updated Thu, 25 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Media Management Incharge Bitu Agarwal arrested by SIT
सांकेतिक तस्वीर

डेरा विवाद को लेकर सिरसा में हुई हिंसा मामले में आरोपी बीटू अग्रवाल उर्फ राम आसरे व रिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बीटू अग्रवाल डेरा सच्चा सौदा की मीडिया मैनेजमेंट का इंचार्ज था। उसकी कई फैक्ट्रियां भी डेरा सच्चा सौदा में चलती थी। वह पटियाला का रहने वाला है और पिछले कई सालों से डेरा के पास शाह सतनाम नगर सिरसा में रह रहा था। 

विज्ञापन


मंगलवार को सिरसा एसआईटी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर उसके घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर को पुलिस ने दोनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया। यहां से दोनों को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। सिरसा एसआईटी हिंसा मामले में अब तक 120 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन कई मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इन पर पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन


आरोपियों पर देशद्रोह, हिंसा करने, सुरक्षा बलों पर जानलेवा हमला व साजिश रचने का आरोप है। फरार इनामी भगौड़े आरोपियों में डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पीआर नैन, आदित्य इंसां व बेअंत कौर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25 अगस्त 2017 को भड़की थी हिंसा 

Dera Sacha Sauda Media Management Incharge Bitu Agarwal arrested by SIT
सांकेतिक तस्वीर

साध्वी यौन शोषण मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने 25 अगस्त 2017 को फैसला सुनाया था। डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ने अदालत के संभावित फैसले को भांपते हुए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का 15 अगस्त को जन्मदिन सप्ताह मनाने का फैसला किया। जन्मदिन सप्ताह मनाने के लिए देशभर से लाखों अनुयायी डेरा सच्चा सौदा पहुंचे। डेरा प्रबंधन समिति व तमाम कमेटियों के पदाधिकारियों की डेरा में बैठक कर संभावित फैसले के बाद की योजना तैयार की। 

17 अगस्त 2017 को डेरा मुखी की अगुवाई में डेरा प्रबंधन समिति की अहम पदाधिकारियों व करीबियों की बैठक हुई। इस बैठक में हनीप्रीत इंसां, आदित्य इंसां, पवन इंसां, डॉ. पीआर नैन, गोलो मौसी, नवीन कुमार उर्फ गोभी, अभिजीत व बेयंत कौर भी शामिल थी। साजिश रचे जाने के बाद 17 अगस्त से 23 अगस्त 2017 तक डेरा में आए अनुयायियों से कहा गया कि अगर गुरू जी के खिलाफ कोर्ट का फैसला आता है तो चुपचाप नहीं बैठना है। 

23 अगस्त को लाखों अनुयायी पंचकूला में जमा हो गए। 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट ने जैसे ही गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप केस में दोषी करार दिया,  सिरसा में हिंसा भड़क उठी। हजारों डेरा अनुयायियों ने वीटा मिल्क प्लांट व बेगू बिजली घर में पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। इसके बाद उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। सुरक्षा बलों की दंगा विरोध कार्रवाई में छह उपद्रवियों की गोली लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed