फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera chairperson Vipasana Insan appears before Court Commissioner

डेरे की गद्दी पर गुरमीत राम रहीम विराजमान हैं और रहेंगे: विपसना इंसां

Fri, 03 Nov 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 03 Nov 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Dera chairperson Vipasana Insan appears before Court Commissioner
Dera chairperson Vipasana Insan
डेरा प्रबंधन ने हरियाणा पंजाब में स्थित 17 डेरों के सेवादारों की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका को नकारते हुए सभी डेरों पर अपना दावा पेश किया। कोर्ट कमिश्नर के सामने पेश हो वीरवार को डेरा चेयरपर्सन विपसना इंसां और वाइस चेयरमैन डा. पीआर नैन ने प्रबंधन का पक्ष रखा।
विज्ञापन


डेरे से संबंधित मामलों की जांच के लिए नियुक्त कोर्ट कमिश्नर एकेएस पंवार ने वीरवार को लघु सचिवालय के कान्फ्रेंस हाल में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में डेरा प्रबंधकों से पूछताछ की। कोर्ट कमिश्नर ने डेरा प्रबंधकों और याचिकाकर्ताओं से चार सवालों के जवाब मांगे।
विज्ञापन


इनके जवाब में चेयरपर्सन विपसना इंसां ने कहा कि ये डेरे भी सच्चा सौदा से जुड़े हैं। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा सारा रिकॉर्ड कोर्ट कमिश्नर को सौंप दिया। कोर्ट कमिश्नर ने 17 डेरों के मुख्य सेवादारों को भी तलब किया था। दूसरे पक्ष ने भी कुछ रिकॉर्ड कोर्ट कमिश्नर के हवाले किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेवादारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है कि पंजाब हरियाणा में स्थित 17 डेरों का सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा से कोई संबंध नहीं है। शाह मस्ताना ने इन्हें स्थापित किया था। इसलिए इन्हें खोलने की अनुमति दी जाए। 

Dera chairperson Vipasana Insan appears before Court Commissioner
Dera chairperson Vipasana Insan
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त, उपमंडलाधीश, डीएसपी हेड क्वार्टर, तहसीलदार और सभी नायब तहसीलदार मौजूद रहे। कोर्ट कमिश्नर एकेएस पंवार दोपहर सवा 12 बजे सिरसा पहुंचे थे। सीडीएलयू के फैकेल्टी हाउस में प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया।
 
सेवादारों की याचिका के संबंध में दोनों पक्षों के बयान व साक्ष्य जुटाने के संबंध में चार सवालों के जवाब मांग थे। 8 अक्तूबर को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। सर्च ऑपरेशन की रिपोर्ट पहले ही पेश की जा चुकी है। ये मामला अलग है। संगत अगर डेरा सच्चा सौदा जाना चाहती है तो जा सकती है, इस पर कोई रोक नहीं। - एकेएस पंवार, कोर्ट कमिश्नर।

डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा रिकॉड कोर्ट कमिश्नर को सौंप दिया है। सवालों के जवाब दे दिए हैं। 17 नामचर्चा घरों का डेरा सच्चा सौदा से जुड़ाव है। डेरे की गद्दी पर गुरमीत राम रहीम विराजमान हैं और रहेंगे।
- विपसना इंसां, डेरा चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed