{"_id":"60ff36e5e9a5e86b5ff17c658490864b","slug":"deputy-mayor-deepak-maudgill-organise-meeting-on-community-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी मेयर से बहसबाजी पर उतरे बुजुर्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी मेयर से बहसबाजी पर उतरे बुजुर्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Feb 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-47 के कम्युनिटी सेंटर में शनिवार को वार्ड कमेटी(सेक्टर-31,47,48 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2) की बैठक बुलाई गई। बैठक में डिप्टी मेयर देवेश मौदगिल ने जनता की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
वार्ड कमेटी की बैठक के दौरान अपने इलाके की समस्याओं को लेकर कुछ लोग नाराज जरूर नजर आए। सेक्टर-47 के एक बुजुर्ग ने तो अपने इलाके की समस्याओं का हल न होने के चलते बहसबाजी भी की। हालांकि देवेश मौदगिल ने उन्हें शांत जरूर करवा दिया था। उनका कहना था काफी समय से उनके सेक्टर की समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में वार्ड कमेटी के सदस्यों केअलावा स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया। लोगों ने अपने-अपने इलाके की समस्याओं को देवेश के समक्ष उजागर किया। इस मौके पर मौदगिल ने कहा कि सेक्टर-48 के कम्युनिटी सेंटर में ई-संपर्क सेंटर की सुविधा शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
अब सेक्टर-48 में फूड स्ट्रीट और सेक्टर-31 में जापानी पार्क को जल्द ही आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। मौदगिल ने अन्य विकास कार्यों के संबंध में जनता से सुझाव भी मांगे। इस मौके पर लोगों ने सेक्टर-31 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में कम्युनिटी सेंटर बनाए जाने की मांग की। लोगों ने सेक्टर-31,47 व 48 में सहज सफाई केंद्र के बारे में भी देवेश से बात की।
बैठक में वार्ड कमेटी के सचिव विरेंद्र सगोत्रा, वाइस चेयरमैन बीबी भारद्वाज व आरसी खंडेलवाल, अरुण अग्रवाल, राकेश शर्मा, जेपी चौधरी, रमेश तायल, जसज्योत सिंह और कुंदन लाल उपस्थित थे।