डिप्टी सीएम का सपना साकार, साढ़े चार फुट गहरे पानी में जल बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का जल बस चलाने का सपना सोमवार को साकार हो गया। हरिके पत्तन दरिया में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ सोमवार को बादल ने कर दिया।
इस मौके पर हरिके पत्तन डिवीजन के एक्सईएन विजय पाल सिंह मान और पंजाब टूरिज्म के चीफ जनरल मैनेजर कर्नल प्रदीप सिंह बाजवा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विजय पाल सिंह ने बताया कि 10 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में दो करोड़ की लागत से एक जल बस गोवा में तैयार की गई है। इस बस को चलने के लिए पानी की गहराई कम से कम साढ़े चार फुट होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश के हापुड से सैर करने आया दंपत्ति
उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर बस का शुभारंभ किया गया वहां पानी की गहराई 14 से 23 फुट है। इसके अतिरिक्त सड़क से पानी में उतरने के लिए 240 फुट लंबा रैंप बनाया गया है और सड़क से पानी में उतरते समय सवारियों को कोई अहसास नहीं होता।
उन्होंने बताया कि झील में जलचरों और प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा को देखते हुए बस को पूरी तरह से ध्वनि रहित बनाया गया है। बस के नीचे मोटरबोट सिस्टम लगा है।
इससे पानी में रहने वाले जलचरों को कोई नुकसान नहीं होगा। इसके साथ बस में आवाज न आने से पक्षियों को परेशानी नहीं होगी। विजयपाल सिंह ने कहा कि पंजाब में शुरू हो रहे इस इस प्रोजैक्ट का समाचार सुनकर उत्तर प्रदेश के हापुड़ शहर से अमन गुप्ता और उनकी पत्नी मीनाक्षी गुप्ता विशेष तौर पर इसकी सैर करने हरिके पत्तन पहुंचे हैं।
कर्नल बाजवा ने कहा कि इस जल बस में हरिके पत्तन से श्री अमृतसर तक करीब साढ़े 12 किमी. सैर करने का किराया 2000 रुपये प्रति सवारी होगा। इसमें खाना-पीना शामिल होगा। इस बस में 32 सीट हैं। पत्तन में सैर करने का किराया 800 रुपये होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट की शुरूआत करने से पंजाब टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।