फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   deputy chief minister sukhbir badal says about aam aadmi party

उपमुख्यमंत्री बोले, पीपीपी की तरह आम आदमी पार्टी भी लिफाफा पार्टी

Fri, 22 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला। Updated Fri, 22 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
deputy chief minister sukhbir badal says about aam aadmi party
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पीपुल्स पार्टी आफ पंजाब (पीपीपी) की तरह लिफाफा पार्टी है। जो हश्र पीपीपी का 2012 के विधानसभा चुनावों में हुआ था, उससे भी बुरा 2017 के चुनावों में आप का होगा।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ का मुख्य मुकाबला विस चुनावों में कांग्रेस पार्टी से होगा। वह वीरवार को पटियाला-टू हलके के दूसरे दिन के संगत दर्शन कार्यक्रम के मौके पत्रकारों से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में लड़े जाएंगे और वह ही पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। एक सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि आप को केंद्र सरकार के साथ लड़ाई करने के लिए पंजाब जैसे मजबूत राज्य में सत्ता प्राप्ति चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल का मकसद केवल पंजाब को इस्तेमाल करना है। उसका पंजाब के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए पंजाबियों को आप के झूठे वादों से बचना चाहिए, नहीं तो आप पार्टी पंजाब को बर्बाद कर देगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह पर व्यंग्य कसते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि जो व्यक्ति अपने शहर पटियाला के एक भी वार्ड में कभी नहीं गया, वह लोगों के क्या काम आएगा। इसके विपरीत प्रकाश सिंह बादल पंजाब के एक-एक गांव का दौरा कर चुके हैं और उनको की नब्ज के बारे में पता है। 

विकास के लिए 30 करोड़ की ग्रांट बांटी
इस मौके पर डिप्टी सीएम ने पटियाला-टू हलके में दूसरे व आखिरी दिन के संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान कुल 21 वार्डों, अर्बन अस्टेट फेज-एक, दो और तीन, पंजाबी यूनिवर्सिटी इलाकों की वेलफेयर एसोसिएशनों को विकास कार्यों के लिए 30 करोड़ रुपये की ग्रांटें बांटी। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर हाजिर अधिकारियों को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। 

काली माता मंदिर में पार्किंग का किया उद्घाटन

deputy chief minister sukhbir badal says about aam aadmi party
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
इसके बाद डिप्टी सीएम ने ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर की पार्किंग का उद्घाटन किया और राजिंदरा झील के सौंदर्यीकरण का नींव पत्थर रखा। पार्किंग पंजाब सरकार की ओर से 3.86 करोड़ की लागत से 47 हजार वर्ग फुट में बनाई गई है। यहां 50 कारों और 800 दो पहिया वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था है। बाद में डिप्टी सीएम मंदिर में माथा टेकने भी गए। 

छोटी नदी 13 करोड़ की लागत से पक्की की जाएगी
इस मौके पर डिप्टी सीएम ने एक एलान करते हुए कहा कि पटियाला की छोटी नदी को 13 करोड़ रुपये की लागत से पक्की किया जाएगा। साथ ही कहा कि छोटी नदी के सौंदर्यीकरण की तरफ भी विशेष ध्यान दिया जाएगा और इसके किनारे सड़क  बनाकर पौधरोपण करके सैरगाह भी बनाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 

फोकल प्वाइंट में पक्की सड़कें बनाई जाएंगी
इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने पटियाला के फोकल प्वाइंट में पक्की सड़कें बनाने, मरम्मत करने और फायर टेंडर देने का एलान भी किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, पटियाला देहाती हलके के इंचार्ज सतबीर सिंह खटडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed