फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deputy Chief Minister also accepted the challenge Pnjab, these seats is a tough fight

डिप्टी सीएम ने भी स्वीकार की पंजाब में चुनौती, इन सीटों पर है कड़ा मुकाबला 

Mon, 23 Jan 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 23 Jan 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister also accepted the challenge Pnjab, these seats is a tough fight
सुखबीर सिंह बादल - फोटो :
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस बार 117 सीटों में से 22 में अकाली दल का विरोधी पार्टियों के साथ तिकोना मुकाबला है। 
विज्ञापन


सुखबीर सोमवार को फतेहगढ़ साहिब के तीन विधानसभा हलकों में पार्टी उम्मीदवारों के हक में चुनावी रैलियां करने आए थे। इस मौके पर बस्सी पठाना हलके से दरबारा सिंह गुरु के हक में रैली के दौरान सुखबीर ने माना कि उनका मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से है। 

पत्रकारों के सवाल कि बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में स्पेशल एंटी ड्रग्स स्कवाड का गठन करने की बात कही है पर सुखबीर ने कहा की पंजाब में नशा नहीं है फिर भी बॉर्डर स्टेट होने के कारण नशा तस्करी रोकने के लिये टास्क फोर्स तैनात करेंगे। 
विज्ञापन


कैप्टन के मुख्यमंत्री बादल पर चेक बांटने और विकास न करने के बयान पर सुखबीर ने कहा कि कैप्टन तो अब खुद ही हार मान चुके हैं। उन्होंने तो कहा ही है कि यह उनके आखिरी चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy Chief Minister also accepted the challenge Pnjab, these seats is a tough fight
अरविंद केजरीवाल को सुखबीर बादल

फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार दीदार सिंह भट्टी के हक में भी प्रचार के दौरान सुखबीर ने नीले कार्ड धारकों को 10 रुपये किलो चीनी, 25 रुपये किलो घी, 51 हजार रुपये शगुन स्कीम, सभी लिंक सड़कों को 18 फुट करने, प्रदेश के 12 हजार गांवों की पक्की गलियां और सोलर लाइट सिस्टम लगवाने समेत कई योजनाओं को शुरू करने की बात कही।

अमलोह में पहली बार अकाली दल से चुनाव लड़ रहे गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना की रैली में सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मौकापरस्त पार्टियां हैं। 

उन्होंने किसानों को कहा कि पांच एकड़ से कम जमीन वाले को बिना ब्याज कोआपरेटिव बैंकों द्वारा दो लाख रुपये की लिमिट बनाई जाएगी, हर फसल के समर्थन मूल्य पर सौ रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा, बिजली के कनेक्शन खोल दिए जाएंगे जो किसान जब चाहे बिजली कनेक्शन ले सकेगा, पंजाब के पांच लाख लोगों को पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे, व्यापारियों की लिमिट एक करोड़ से बढ़ा कर 2 करोड़ की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed