{"_id":"57dc08e54f1c1b5e48d474ba","slug":"depty-cm-sukhbir-badal-signed-mou-with-dubai-companys-for-investment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में निवेश करेंगी दुबई की कंपनियां, MOU पर हुए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में निवेश करेंगी दुबई की कंपनियां, MOU पर हुए हस्ताक्षर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Sep 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
दुबई की कंपनी के साथ एमओयू साइन करते सुखबीर बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई के दौरे पर गए पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को दुबई की कई कंपनियों के साथ निवेश के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस दौरान इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल (आईबीपीसी), पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (पीबीआईपी) और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के बीच एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए, जिसमें व्यापार, निवेश, शिक्षा व जीवन शैली उद्योग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा व्यापार संबंधों को मज़बूत करने के लिए आपसी सहयोग भी मजबूत किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने पंजाब और यूएई के बीच व्यापार और वाणिज्य में और बढ़ोतरी करने पर बल दिया और कहा है कि पंजाब तथा यूएई के बीच व्यापारिक संबंधों को नई बुलंदियों पर ले जाया जाएगा।

पंजाब में शुरू हुए प्रोजेक्टों की जानकारी दी
Sukhbir Badal On Kissan Menifesto
- फोटो : अमर उजाला
निवेशकों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरे का उनका मुख्य उद्देश्य दुबई के निवेशकारों को पंजाब में निवेश करने के लिए उत्साहित करना है, क्योंकि निवेश करने के लिए इस समय पंजाब देश के सर्वोत्तम राज्यों में शुमार है।
भारत-दुबई संबंधों पर उन्होंने कहा कि यूएई की 27 फीसदी जनसंख्या भारतीय है और इनमें पंजाबियों की संख्या सबसे ज्यादा है। जो दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों की सुदृढ़ता के लिए विशेष योगदान डाल रहे हैं।
उन्होंने पंजाब में निवेश करने के लिए अपने राज्य का मज़बूत पक्ष रखते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में कई अह्म प्रोजेक्ट आरंभ करवाए हैं और पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न पंजाब सरकार विदेशी निवेशकों को कई रियायतें तथा सुविधाएं दे रही है।
मोहाली में सूचना प्रौद्योगिकी सिटी स्थापित की गई है जिसमें कई प्रमुख कंपनियों ने कार्य आरंभ किया है। इसके अलावा एजुसिटी तथा मेडिसिटी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है और इस समय मोहाली राज्य के आर्थिक केन्द्र के तौर पर स्थापित हो चुका है।

पंजाब में निवेश के अवसरों की जानकारी दी
सुखबीर बादल
- फोटो : amar ujala
‘इन्वेस्ट पंजाब’ के सीईओ अनिरूद्ध तिवाड़ी ने शिष्टमंडल को विस्तार में प्रस्तुति दी और पंजाब में निवेश संबंधी अवसरों की जानकारी देते हुए बताया कि लुधियाना के समीप एक हाईटेक साइकिल वैली स्थापित की गई है।
राजपुरा के समीप 200 एकड़ में एक औद्योगिक कलस्टर बनाया गया है। फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से उठाए कदमों पर बताया कि कपूरथला में आईटीसी की सहायता से एक फूड प्रोेसेसिंग कलस्टर बनाया गया है। लुधियाना में भी पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज़ कार्पोरेशन द्वारा मेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क स्थापित किया गया है।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पी एस औजला, विशेष प्रमुख सचिव राहुल तिवाड़ी, पंजाब सरकार के औद्योगिक सलाहकार कमल ओसवाल, गुरमीत सिंह भाटिया, कुलवंत सिंह, आबू धावी में भारतीय राजदूत नीटा भूषण, पूर्व चेयरपर्सन सीआईआई पंजाब राज्य कौंसल सचित जैन, कौंसिल जनरल ऑफ इंडिया, दुबई अनुराग भूषण तथा दुबई के अन्य उद्योगपति उपस्थित थे।