{"_id":"5808dea64f1c1b642e7050e8","slug":"depty-cm-sukhbir-badal-controversial-statement-on-navjot-singh-sidhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल की सिद्धू पर चुटकी, बोले- पहली बॉल पर आउट खिलाड़ी हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल की सिद्धू पर चुटकी, बोले- पहली बॉल पर आउट खिलाड़ी हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 21 Oct 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बोले सुखबीर बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू पर चुटकी ली और उनके बारे में बड़ी बात कह गए। उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी।
जब सुखबीर बादल से पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की बातों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुटकी ली कि सिद्धू तो पहली बॉल पर ही आउट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू किसी भी पार्टी में जाए उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता। दूसरी ओर, सुखबीर बादल ने पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
सुखबीर ने कहा है कि अगर कैप्टन सच में कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों का कर्जा माफ कर सकते है तो किसानों के फार्म भरवाने के साथ एक एफिडेविट दें कि अगर उनकी सरकार आने पर किसानों का कर्जा माफ न हुआ तो मोती महल को बेच किसानों का कर्जा उतार दिया जाए। ऐसे ही लोगों से फार्म भरवाने जा रहे कांग्रेस के विधायक और उम्मीदवार भी अपना अपना एफिडेविट दें तभी वह मान सकते हैं कि कैप्टन सच बोल रहे हैं।

कैप्टन अपने कार्यकाल के पांच काम गिना दें
Sukhbir Singh Badal
- फोटो : Amar Ujala
सुखबीर वीरवार को गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने कार्यकाल के पांच काम गिना दें।
नशे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पांच लाख नौजवानों का डोप टेस्ट किया गया था। जिसमें से एक फीसदी से भी कम नौजवान फेल हुए हैं। ऐसे में सियासी पार्टियां सिर्फ अपने फायदे के लिए राज्य के युवाओं को नशेड़ी बता रही है।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में सुखबीर ने दावा किया कि बेअदबी कांड के दो मामलों को छोड़ बाकी सभी मामलों को हल कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रविवार को आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल के इंडस्ट्री मैनिफेस्टो लांच करने पर सुखबीर ने कहा कि वह टोपी वाले तो पंजाब में न आएं। वह पंजाब का माहौल खराब कर चले जाते है।