फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   deptt distribution to new ministers, haryana ministry, khattar govt, haryana cm, haryana

मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों को मिले विभाग, देखिए किस कौन-सा?

Sun, 24 Jul 2016 09:30 AM IST
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jul 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
deptt distribution to new ministers, haryana ministry, khattar govt, haryana cm, haryana
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही हरियाणा सरकार अब नए कलेवर में आ गई है। नए बने मंत्रियों में विपुल गोयल उद्योग मंत्री के तौर पर कमान संभालेंगे। जबकि राज्य मंत्री के तौर पर मनीष ग्रोवर को सहकारिता और डा. बनवारी लाल को पब्ल्कि हेल्थ की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिजली और गृह विभाग अपने पास ही रखा है। इसके अलावा नगर एवं ग्राम आयोजना तथा शहरी संपदाएं, सिंचाई एवं जल स्रोत, सामान्य प्रशासन, न्याय प्रशासन, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, राजभवन मामले, अक्षय ऊर्जा और किसी अन्य मंत्री को विशिष्ट रूप से आबंटित नहीं किए गए विभाग हैं।
विज्ञापन


मंत्रीमंडल में प्रोटोकॉल के हिसाब से रामबिलास शर्मा का दूसरा स्थान ही रहेगा। इसमें किसी तरह का फेरबदल नहीं किया गया है। शर्मा के पास शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, चुनाव, संसदीय मामले, पुरातत्व एवं संग्रहालय और सत्कार विभाग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा महकमें कैप्टन अभिमन्यु से लिए गए हैं, लेकिन अभी भी सरकार में मुख्यमंत्री के बाद सबसे अधिक महकमें कैप्टन के ही पास हैं। कैप्टन अभिमन्यु के पास अब वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, आबकारी एवं कराधान, आयोजना, कानून एवं विधायी, संस्थागत वित्त एवं साख नियंत्रण, चकबंदी और पुनर्वास विभाग हैं।

ओम प्रकाश धनखड़ को कृषि एवं किसान कल्याण, विकास एवं पंचायत, खान एवं भू-विज्ञान, पशुपालन एवं डेयरिंग और मत्स्य विभाग आबंटित किए गये हैं। मंत्रीमंडल फेरबदल के दौरान अनिल विज के पास स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, आयुष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा मामले और अभिलेखागार विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।

नरबीर सिंह के पास लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें), वन, वास्तुकला और नागरिक उड्डयन विभाग हैं। कविता जैन को शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास, सूचना, जन संपर्क और भाषा, कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग दिए गये हैं। इसी प्रकार कृष्ण लाल पवार के पास परिवहन, आवास और जेल विभाग हैं, जबकि नये मंत्री बने  विपुल गोयल को उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग आबंटित किए गए हैं।

हरियाणा सरकार में राज्य मंत्रियों की श्रेणी में मनीष  ग्रोवर को सहकारिता (स्वतंत्र कार्यभार), मुद्रण एवं लेखन सामग्री (स्वतंत्र कार्यभार) और शहरी स्थानीय निकाय (शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ सम्बद्ध) का कार्यभार सौंपा गया है।  कृष्ण कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता (स्वतंत्र कार्यभार) और अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण (स्वतंत्र कार्यभार) का कार्यभार सौंपा गया है।


कर्ण देव कांबोज के पास खाद्य एवं आपूर्ति (स्वतंत्र कार्यभार) और वन (वन मंत्री के साथ संबद्घ) विभाग हैं। डा. बनवारी लाल के पास जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी (स्वतंत्र कार्यभार) और अक्षय ऊर्जा (मुख्यमंत्री के साथ संबद्घ) विभाग हैं। नायब सिंह को श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र कार्यभार) और खान एवं भू-विज्ञान (खान एवं भू-विज्ञान मंत्री के साथ सम्बद्घ) विभाग आबंटित किए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed