फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Departments will be allocated today after Governors approval

Chandigarh News: राज्यपाल की मंजूरी के बाद आज आवंटित होंगे विभाग

Fri, 22 Mar 2024 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Departments will be allocated today after Governors approval
चंडीगढ़। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हरियाणा सरकार ने मंत्रियों का पोर्टफोलियो तैयार कर लिया है। शुक्रवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की मंजूरी के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गृह और आबकारी समेत अन्य अहम महकमों की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि डाॅ. कमल गुप्ता का कद बढ़ाकर उनको वित्त की जिम्मेदारी दी जाएगी। राज्यमंत्री सीमा त्रिखा को स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग देना संभावित है।
विज्ञापन

मनोहर-2 कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्रियों के पुराने विभाग उनके पास ही रखे जाएंगे और डिप्टी सीएम के विभाग उनको अतिरिक्त तौर पर दिए जाएंगे। इनमें कैबिनेट में दूसरे दर्ज के मंत्री कंवरपाल गुर्जर और मूलचंद शर्मा को महत्वपूर्ण विभाग देने की संभावना है। हरियाणा में 19 मार्च को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। इनमें डाॅ. कमल गुप्ता को कैबिनेट और 7 विधायकों राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई थी। इससे पहले, 13 मार्च को सीएम नायब सैनी समेत पांच कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। हालांकि, बुधवार को ही विभागों का आवंटन तय कर लिया गया था, लेकिन राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिल सकी थी, क्योंकि निजी कार्यक्रम में शामिल होने के चलते राज्यपाल को हरियाणा से बाहर हैं। संभावना है कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय वीरवार देर रात तक चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे और शुक्रवार दोपहर तक आवंटन पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन

ढांडा को मिल सकता है पंचायत विभाग

सूत्रों का दावा है कि महिपाल ढांडा को देवेंद्र बबली का पंचायत विभाग, असीम गोयल को उद्योग और राज्यमंत्री बने डॉ. अभय सिंह यादव को शिक्षा विभाग और सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इनके अलावा, सुभाष सुधा को सहकारिता या शहरी स्थानीय निकाय विभाग मिल सकता है। संजय सिंह को खेल और प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग भी दिया सकता है। इसी प्रकार, डाॅ. बनवारी लाल से सहकारिता विभाग लेकर अन्य विभाग दिए जा सकते हैं। निर्दलीय कोटे से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला के पास जेल और ऊर्जा के विभाग रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में जेपी नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व से मिले सीएम सैनी
पोर्टफोलियो जारी करने से पहले सीएम नायब सिंह सैनी वीरवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। इसके अलावा, अन्य केंद्रीय नेताओं से मिलकर विभागों के आवंटन की जानकारी दी। इससे पहले, दोपहर को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ ही सैनी ने मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed