फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   exam, Departmental Exam, haryana departmental exam, haryana, chandigarh

हरियाणा के विभागीय कर्मियों की परीक्षाएं दो मई से, देखिए डेटशीट

Sun, 03 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
exam, Departmental Exam, haryana departmental exam, haryana, chandigarh
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा प्रशासनिक सुधार विभाग ने दो से 12 मई तक सुबह और शाम के सत्र में सेक्टर-15 चंडीगढ़ स्थित लाजपत राय भवन में संचालित की जाने वाली विभिन्न विभागों की विभागीय परीक्षाओं की डेटशीट जारी की है। यह जानकारी प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रवक्ता ने शनिवार को दी।
विज्ञापन


2 मई : सहायक आयुक्तों (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर (ईएसीज) और ईएसीज के पद के उम्मीदवारों व तहसीलदार के लिए क्रिमिनल लॉ का पहला पेपर, सिविल लॉ, सिविल जज और सिविल जज के पदों के उम्मीदवारों के लिए अकाउंट्स और वन विभाग के लिए फॉरेस्ट लॉ पेपर, लैंड रेवेन्यू का पेपर 2 मई को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


पशुपालन और डेयरी विभाग और मत्स्य विभाग का अकाउंट्स व डिपार्टमेंटल रूल्स व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों का ग्रुप-1 का पेपर-ए, एसडीओ पंचायती राज विभाग इंजीनियरिंग ग्रुप का पीडब्ल्यूडी स्पेसिफिकेशन व वन्य जीव संरक्षण विभाग का अकाउंट एवं विभागीय रूल्स का पेपर 2 मई को आयाजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 मई : असिस्टेंट कमिश्नर्स (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर्स (ईएसीज) और ईएसीज के पद के उम्मीदवारों के लिए क्रिमिनल लॉ का दूसरा पेपर व फाइनेंशियल रूल्स, सिविल जज और सिविल जजों के पदों के उम्मीदवारों का सिविल लॉ व क्रिमिनल लॉ और तहसीलदारों का क्रिमिनल लॉ का दूसरा पेपर और फाइनेंशियल रूल्स व वन विभाग का प्रोसिजर और अकांउट्स व हिन्दी का पेपर 3 मई को आयोजित किया जाएगा। सहकारी विभाग का अकाउंट्स, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों का ग्रुप-1 का पेपर-बी और एसडीओ पंचायती राज विभाग इंजीनियरिंग ग्रुप का 2 डिजाइन का पेपर होगा।

4 मई : जेल विभाग का सबजेक्ट-1 (पंजाब जेल मैन्युअल विदआउट अपेडेंसिज) और सबजेक्ट-2 (पंजाब जेल मैन्युअल विद अपेडेंसिज एंड अदर मैटर) का पेपर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों का ग्रुप-2 (बजट एवं लेखा), एसडीओ पंचायती राज विभाग इंजीनियरिंग ग्रुप का मैन्युअल आफ आर्डर, अकाउंट्स और आफिस प्रोसिजर व चुनाव विभाग का इलेक्शन लॉ (सहायकों व इलेक्शन कानूनगो) का पेपर आयोजित किया जाएगा।

5 मई : असिस्टेंट कमिश्नर्स (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर्स (ईएसीज) और ईएसीज के पदों के उम्मीदवारों व तहसीलदारों के लिए लोक फंड्स व रेवन्यू लॉ का दूसरा पेपर और सिविल जजों व सिविल जजों के पदों के उम्मीदवारों के लिए रेवन्यू लॉ का दूसरा पेपर तथा कांस्टीट्यूशनल लॉ का पेपर 5 मई को आयोजित होगा।
जेल विभाग का सबजेक्ट 3 (क्रिमिनल लॉ) और सबजेक्ट-4 (फाइनेंशियल रूल्स), खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों का ग्रुप-3 (स्टेट्यूचरी एक्ट एवं रूल्स), एसडीओ पंचायती राज विभाग इंजीनियरिंग ग्रुप का मेंटीनेंस आफ टी एंड पी अर्थ मूविंग एंड रोड मेकिंग मशीनरी का पेपर आयोजित होगा।

6 मई : असिस्टेंट कमिश्नर्स (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर्स (ईएसीज) और इएसीज के पदों के उम्मीदवारों व आईपीसी अधिकारियों के लिए हिन्दी भाषा और तहसीलदारों का पटवारी मैंन्सुरेशन व उर्दू तथा कृषि व बागवानी विभाग का अकाउंट्स का पेपर होगा।

जेल विभाग का सबजेक्ट -5 (हिन्दी भाषा), खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों का एस्टीमेटिंग और चुनाव विभाग का प्रशासनिक, अकाउंट्स रूल्स (सहायक व कानूनगो) तथा इलेक्शन लॉ (जेएसस व एसटी, क्लर्क और मोहारिस) का पेपर आयोजित किया जाएगा।

10 मई : आबकारी एवं कराधान विभाग का सबजेक्ट-1 (लॉ आफ क्राइम्स) और सबजेक्ट-1 (आबकारी लॉ) का पेपर होगा।
11 मई : आबकारी एवं कराधान विभाग का सबजेक्ट-3 (एलाइड टैक्सेस) और सबजेक्ट-4 (सेल टैक्स लॉ) का पेपर होगा।
12 मई : आबकारी एवं कराधान विभाग का सबजेक्ट-5 (बुक कीपिंग) और सबजेक्ट-6 (कंप्यूटर आपरेशन) का पेपर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed