फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Departmental canteen will not open in PU, decision taken due to Corona

पीयू में नहीं खुलेंगे विभागीय कैंटीन, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

Fri, 24 Jul 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Departmental canteen will not open in PU, decision taken due to Corona
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने साफ कह दिया है कि वह विभागीय कैंटीनों को अभी नहीं खोलेगा न ही कोई आदेश जारी किए जाएंगे। छात्रों को पीयू में बुलाया नहीं जा रहा है। ऐसे में शिक्षक व कर्मचारी कैंटीनों पर भीड़ लगा सकते हैं। सीनेट चुनाव भी पास हैं। ऐसे में यह कैंटीन राजनीतिक अड्डे के रूप में तब्दील हो सकती हैं। पीयू ने यह इसलिए कहा क्योंकि कुछ संचालकों ने कैंटीन खोलने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन

पीयू में हर विभाग की अपनी कैंटीन हैं। संचालित कैंटीनों की संख्या 40 से अधिक है। इसके अलावा मार्केट के होटल, स्टूडेंट सेंटर की दुकानें आदि हैं। लॉकडाउन जब मार्च में लगा था तो पीयू ने 30 मार्च तक का किराया माफ कर दिया था। उसके बाद पीयू ने कोई संशोधित आदेश जारी नहीं किया। अब अनलॉक हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि कैंटीन संचालकों से पीयू किराया ले सकता है। यह खबर संचालकों तक पहुंची तो उन्होंने पीयू प्रशासन को पत्र लिखकर कुछ कैंटीन संचालन की अनुमति मांगी, ताकि खर्च निकाल सकें। इस पर पीयू ने साफ मना कर दिया है। साथ ही संचालकों के सामने तर्क भी दिए हैं। न कैंटीन खुल सकती हैं और न स्टूडेंट सेंटर की दुकानें। पीयू का कहना है कि यह सब खुलेंगी तो इससे कोरोना का प्रसार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed