फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Department tightens screws before Tobacco Prohibition Day, seized cigarettes worth 30 thousand

Chandigarh News: तंबाकू निषेध दिवस से पहले विभाग ने कसा शिकंजा, 30 हजार की सिगरेट की जब्त

Thu, 25 May 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Department tightens screws before Tobacco Prohibition Day, seized cigarettes worth 30 thousand
स्वास्थ्य विभाग द्यारा जब्त की गई अवैध सिगरेट और अन्य सामग्री। 
चंडीगढ़। 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस से पहले स्वास्थ्य विभाग ने सिगरेट की अवैध बिक्री पर शिकंजा कस दिया है। विभाग ने बुधवार को चार दुकानदारों पर कोेटपा के तहत तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया जबकि 30 हजार रुपये की सिगरेट को जब्त कर नष्ट किया गया। जानकारी के अनुसार सेक्टर- 27, 22 और 19 की दुकानों में यह कार्रवाई की और सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पी रहे लोगों के चालान भी काटे। विभाग की टीम ने सिगरेट विक्रेताओं की दुकानों से उन सिगरेट और वर्जित नशीली सामग्री को जब्त किया जिन पर न तो रेट लिखे हुए थे और न ही उन सिगरेट की डिब्बी पर सिगरेट सेहत के लिए हानिकारक है जैसी चेतावनी दर्ज थी। सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ में कई सिगरेट विक्रेता बेखौफ होकर प्रतिबंधित सिगरेट बेच रहे हैं। और लोग भी बेफिक्र होकर सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट के धुएं का छल्ले उड़ाते दिखते हैं। टीम में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, आबकारी एवं कराधान, लीगल मैट्रोलॉजी, फूड सेफ्टी एवं ड्रग कंट्रोल विंग के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed