फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dense fog wreaks havoc: Two killed in truck-trolley collision in Jalandhar, bus runs over motorcyclist in Barnala.

घने कोहरे का कहर: जालंधर में ट्रक-ट्रॉली भिड़ंत में दो की मौत, बरनाला में बस ने बाइक सवार को कुचला

Sun, 18 Jan 2026 07:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Dense fog wreaks havoc: Two killed in truck-trolley collision in Jalandhar, bus runs over motorcyclist in Barnala.
जालंधर/बरनाला। प्रदेश में घने कोहरे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जालंधर और बरनाला में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। जालंधर–भोगपुर हाईवे पर किशनगढ़ चौक के पास मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक संगत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों सर्विस लेन पर पलट गए। इससे हाईवे पर काफी देर तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि जालंधर से भोगपुर की ओर जा रहा ट्रक, अलावलपुर की दिशा से करतारपुर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। ट्रॉली में संगत सवार थी। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया, जिसके नीचे दबने से एक जुगाड़ू रेहड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रॉली से गिरने पर एक अन्य व्यक्ति की सिर में गंभीर चोट लगने से जान चली गई। मृतकों में एक की पहचान परविंदर पाल निवासी अर्जुनवाल (जालंधर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बरनाला में बस की टक्कर से प्रवासी मजदूर की मौत
बरनाला। बरनाला–बाजाखाना रोड पर मंगलवार सुबह भी घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। एक निजी कंपनी की बस ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 31 वर्षीय प्रवासी मजदूर कपिल यादव निवासी जिला अररिया (बिहार) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोहरा इतना घना था कि सामने चल रहे वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। हादसे के बाद बस चालक मौके भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा, 22 से 11 जिलों में बारिश का अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है। 1.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अमृतसर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण अमृतसर में दृश्यता शून्य रही, जबकि फरीदकोट में 15 मीटर, पटियाला में 20 मीटर, बठिंडा में 40 मीटर, लुधियाना में 50 मीटर और गुरदासपुर में 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी से तीन दिनों तक पंजाब के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की चेतावनी दी गई है।
सावधानी जरूरी
-कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाएं
-फॉग लाइट व इंडिकेटर का प्रयोग करें
-सुरक्षित दूरी बनाए रखें
-सुबह-रात अनावश्यक यात्रा से बचें
-किसानों को बारिश के मद्देनजर फसल सुरक्षा की सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article