फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dense fog, visibility less than 50 meters

छाई घनी धुंध, 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई दृश्यता

Sun, 14 Feb 2021 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Dense fog, visibility less than 50 meters
चंडीगढ़। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी दिन का तापमान 25 डिग्री के पार चला जाता है तो कभी अचानक से धुंध छा जाती है। शनिवार सुबह भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। ट्राइसिटी के कई इलाकों में घनी धुंध छा गई। सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। हालांकि इसका असर तापमान पर नहीं दिखा।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों से शहर में नमी आ रही है और हवा की गति भी काफी धीमी है। इससे शहर में धुंध छाई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन भी सुबह और शाम को धुंध देखी जा सकती है। लेकिन दिन बढ़ते छंट भी जाएगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed