फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dense Fog in Punjab, weather update news in hindi

Punjab Weather: गहरी धुंध से सूबे में जनजीवन अस्त व्यस्त, मौसम विभाग की चेतावनी-अभी राहत के कोई आसार नहीं

Wed, 24 Jan 2024 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 11:17 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब को फिलहाल घने कोहरे, शीतलहर व कोल्ड डे की स्थिति से राहत नहीं मिलेगी। विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
Dense Fog in Punjab, weather update news in hindi
पंजाब में धुंध - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बुधवार को गहरी धुंध के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच पाले ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक शीतलहर के चलते पंजाब में कुछ जगहों पर पाला पड़ा है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। 
विज्ञापन


मंगलवार को पंजाब में 3.6 डिग्री के तापमान के साथ पटियाला सबसे ठंडा रहा। पटियाला का पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे बना है। सबसे अधिक 14 डिग्री का पारा पटियाला का रहा। हालांकि, पटियाला का पारा सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे ही दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 10.0, लुधियाना का 13.0, बठिंडा का 10.2 दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का 13.1, गुरदासपुर का 9.0, फरीदकोट का 12.6, फिरोजपुर का 11.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed