फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Denmark's ambassador went out for a morning walk, disappointed to see the mess near the Rose Garden

सुबह सैर निकले डेनमार्क के राजदूत, रोज गार्डन के पास गंदगी देख हुए मायूस

Tue, 31 May 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Denmark's ambassador went out for a morning walk, disappointed to see the mess near the Rose Garden
चंडीगढ़। डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन सोमवार को चंडीगढ़ में थे। वह सुबह सैर करने रोज गार्डन पहुंचे। उन्होंने रोज गार्डन की कई खूबसूरत तस्वीरें खींची लेकिन पास ही भवन निर्माण के कचरे को देखकर मायूस नजर आए। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से इसको लेकर एक ट्वीट भी किया।
विज्ञापन

फ्रेडी स्वेन नई दिल्ली में रॉयल डेनिश दूतावास में वर्तमान राजदूत हैं। सुबह की सैर के दौरान वह रोज गार्डन के साथ सेक्टर-16 और 17 के अंडर पास में भी गए और उन्होंने अपनी कई फोटो क्लिक कराईं। सैर के दौरान ही उनकी नजर रोज गार्डन के पास एक जगह पर भवन निर्माण के कचरे पर पड़ी। उन्होंने इसकी भी तस्वीर ली और उसे ट्विटर पर डालकर लिखा कि चंडीगढ़ में सुबह की सैर बहुत अच्छी रही लेकिन रोज गार्डन के पास कचरे को देखकर दुख हुआ। उन्होंने शहर की हरियाली की भी तारीफ की। बता दें कि रोज गार्डन में पौधों की देखरेख और साफ सफाई को लेकर पिछले काफी समय से सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed