फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dengue to beant singh murderer balwant singh rajoana

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे को डेंगू, गंभीर

Sat, 10 Oct 2015 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 10 Oct 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
dengue to beant singh murderer balwant singh rajoana

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजेआणा डेंगू की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है। वह पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती है और उसे प्लेटलेट चढ़ाए गए हैं। राजिंदरा अस्पताल में डेंगू वार्ड की हेड डॉ. सविता कपिला ने राजोआणा को डेंगू होने की पुष्टि की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजोआणा के प्लेटलेट काफी कम हो गए थे। इसके मद्देनजर उसके ब्लड सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में राजोआणा को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


डॉ. सविता ने बताया कि राजोआणा को फिलहाल अस्पताल में ही रखा जाएगा। उसे बुधवार रात पेट में दर्द की शिकायत के बाद यहां लाया गया था। तब से वह यहीं पर उपचाराधीन है। राजिंदरा अस्पताल में उसकी बहन कमलदीप कौर भी हालचाल पूछने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन बोली, राजोआणा की हत्या की हो रही साजिश

dengue to beant singh murderer balwant singh rajoana

बहन कमलदीप कौर ने आरोप लगाए हैं कि सरकारी एजेंसियां उसके भाई को मरवाना चाहती हैं। कमलदीप कौर ने कहा कि राजोआणा को जेल में खाने में कुछ मिलाकर दिया गया है, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।

कमलदीप ने राजोआणा की सुरक्षा के लिए जेल में पुख्ता प्रबंध करने की मांग की। उधर, जेल सुपरिंटेंडेंट भुपिंदर सिंह विर्क ने कहा कि फांसी की सजा पाने वाले कैदियों को खाना सीनियर अधिकारियों की निगरानी में दिया जाता है। इसलिए कमलदीप के आरोप निराधार हैं।

नवांशहर में डेंगू ने युवक की जान ली

रेलवे रोड पर इंडियन बैंक वाली गली में रहने वाले एक युवक सोनू की डेंगू के कारण शुक्रवार को मौत हो गई। पीड़ित लुधियाना के डीएमसी में दाखिल था और कुछ दिन पहले ही विदेश से आया था। सोनू के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी।

उनके अंतिमसंस्कार के लिए ही सोनू दक्षिण अफ्रीका से आया था और 6 अक्तूबर को उसकी वापसी थी लेकिन उसे डेंगू हो गया। डेंगू की पुष्टि होते ही परिजन उसे लुधियाना के डीएमसी ले गए जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed