फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue patients increased in chandigarh 98 confirmed cases

चंडीगढ़ में पैर पसार रहा डेंगू का डंक, 98 कंफर्म केस

Tue, 13 Sep 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Sep 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients increased in chandigarh 98 confirmed cases
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जो डेंगू के आंकड़े मीडिया में जारी किए हैं, वह चौंकाने वाले हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक अब चंडीगढ़ में डेंगू के कुल 98 कंफर्म केस हैं। अब तक विभाग डेंगू के कुल 24 ही केस बता रहा था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का मलेरिया विभाग डेंगू के आंकड़े को छिपा रहा था। होम सेक्रेटरी को जब पता चला कि आंकड़ों में कुछ अंतर है तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत सही आंकड़े मीडिया में जारी करने के निर्देश दिए।  डेंगू के कम केस होने के कारण शहरवासी निश्चिंत थे कि चंडीगढ़ में डेंगू कंट्रोल में है। लेकिन नए आंकड़ों से उनके लिए भी परेशानी खड़ी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-41, 15 और 52 से डेंगू के काफी केस सामने आ रहे हैं। चिकनगुनिया का सिर्फ एक केस सामने आया है।
विज्ञापन

यहां पर हो रहे डेंगू के फ्री टेस्ट

Dengue patients increased in chandigarh 98 confirmed cases
Dengue - फोटो : Amar ujala
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। 50 को शो काज नोटिस और 28 लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। सर्वे में सामने आया है कि डेंगू के मच्छरों की ब्रीडिंग के सबसे बड़े माध्यम कूलर, कंटनेर और टायर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की बात कही है। वे कहीं मच्छर को पनपने न दें।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि चार जगहों पर डेंगू के मुफ्त टेस्ट किए जा रहे हैं। इसमें जीएमसीएच-32 की माइक्रोबायोलॉजी लैब, पीजीआई की वायरोलाजी लैब, मनीमाजरा व जीएमएसएच-16 शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक पीजीआई में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed