{"_id":"5afbbbfc4f1c1bd1408b59c9","slug":"dengue-patients-found-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: चंडीगढ़ में डेंगू ने समय से पहले दी दस्तक, एक मरीज मिला...अब तक 6 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: चंडीगढ़ में डेंगू ने समय से पहले दी दस्तक, एक मरीज मिला...अब तक 6 केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 May 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों के लिए अलर्ट, डेंगू में शहर में समय से पहले दस्तक दे दी है। एक मरीज मिला है, अब तक ऐसे 6 केस आ चुके हैं। सेक्टर -37 की रहने वाली एक महिला में डेंगू पॉजीटिव पाया गया है। महिला टायफाइड की जांच कराने आई थी, मगर जांच में डेंगू निकला। अब तक डेंगू के कुल छह केस सामने आ चुके हैं।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग के एंटी मलेरिया विंग का दावा है कि सभी केस पुराने हैं। विंग का कहना है कि डेंगू का एंटीबॉडीज छह से सात महीने तक रह सकता है इसलिए महिला के टेस्ट में वायरस पॉजीटिव पाया गया। डेंगू के लारवा लगातार शहर में मिल रहे हैं। ऐसे में शहरवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है।
नौ जगह मिले डेंगू के लारवा
मलेरिया विंग की ओर से दावा किया गया है कि शहर में नौ जगह से डेंगू के लारवा मिले हैं। ये सभी लारवा शहर के पेरीफेरी इलाकों में पाए गए हैं। इसमें मनीमाजरा, धनास, इंडस्ट्रियल एरिया शामिल हैं। सबसे ज्यादा लारवा कूलर से मिल रहे हैं। बीच में गर्मी बढ़ने से लोगों ने कूलर शुरू कर दिए थे। बीच में बारिश होने से लोगों ने कूलर बंद कर दिए मगर उसका पानी नहीं बदला।
विज्ञापन
ऐसे में लारवा पनपने लगे। लारवा मिलने पर लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। हर हफ्ते 300-350 नोटिस दिए जा रहे हैं। नोटिस पर गौर नहीं करने पर शोकॉज नोटिस और चालान भी जारी किए गए हैं। एक्सर्ट मानते हैं कि लोगों को कूलर का पानी हर छह से सात दिन में बदलना होगा। नया पानी डालने से पहले उसे पूरी तरह से साफ करना होगा।
इस साल भी डेंगू की संभावना
आमतौर पर बारिश जुलाई के पहले हफ्ते में आती थी, मगर इस बार ट्रेंड बदला है। अप्रैल से ही बारिशों का दौर शुरू हो चुका है। साथ में दो दिन बाद तापमान भी बढ़ जाता है, जो डेंगू के लिए सबसे अनुकूल स्थितियों में एक है। ऐसे में इस साल भी डेंगू के केस बढ़ने की पूरी आशंका है।
साल 2016 और साल 2017 में डेंगू के हजार केस रिपोर्ट किए गए थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वे अभी से अभियान चलाएं। लोगों को डेंगू के लक्षणों से जागरूक करें। लोगों को अभियान के साथ जोड़ें। जब तक लोग इस अभियान में जुड़ेंगे, तब तक डेंगू से नहीं निपटा जा सकता।