{"_id":"64e9016c714d97d0250ef209","slug":"dengue-larvae-found-in-residence-of-five-cabinet-ministers-of-punjab-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue: हरियाणा में डेंगू से दो महिलाओं की मौत, पंजाब के पांच कैबिनेट मंत्रियों की कोठियों में मिला लारवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue: हरियाणा में डेंगू से दो महिलाओं की मौत, पंजाब के पांच कैबिनेट मंत्रियों की कोठियों में मिला लारवा
Sat, 26 Aug 2023 01:04 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, जींद/पंचकूला/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, जींद/पंचकूला/चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:04 AM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री ने मच्छरों के लारवा के हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया। टीम ने कूलर, फूलों के गमलों में रखी ट्रे, पक्षियों के लिए पानी से भरे बर्तन और खुले में पड़े बर्तनों की जांच की। मंत्री ने कहा कि हैरानी की बात है कि हमें डेंगू का लारवा लगभग हर जगह पर मिला है, जो बहुत चिंताजनक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हरियाणा में डेंगू से दो महिलाओं की मौत हो गई। जींद के मोरखी गांव की 52 वर्षीय महिला की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह जींद जिले में डेंगू से दूसरी मौत है। महिला के परिवार के पांच लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा पंचकूला के सेक्टर-18 की 30 वर्षीय महिला ने जान गंवा दी।
विज्ञापन
महिला को दो दिन पहले सेक्टर 6 के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मल्टीपल आर्गन डिसफंग्शन सिंड्रोम से महिला की मृत्यु हो गई। महिला मूलरूप से मेरठ की रहने वाली थी। अब तक प्रदेश में डेंगू से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, पंजाब सरकार के पांच कैबिनेट मंत्रियों की सरकारी कोठियों पर जांच के दौरान डेंगू का लारवा मिला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने खुद मंत्रियों व अपने सरकारी आवास समेत 12 स्थानों की जांच की थी। सात कैबिनेट मंत्रियों में से पांच के यहां लारवा पाया गया। इस दौरान मंत्री ने विरोधी पक्ष के नेता की सरकारी रिहायश, सर्किट हाउस और आम आदमी पार्टी के दफ्तर की भी जांच की।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने मच्छरों के लारवा के हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया। टीम ने कूलर, फूलों के गमलों में रखी ट्रे, पक्षियों के लिए पानी से भरे बर्तन और खुले में पड़े बर्तनों की जांच की। मंत्री ने कहा कि हैरानी की बात है कि हमें डेंगू का लारवा लगभग हर जगह पर मिला है, जो बहुत चिंताजनक है।