फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dengue crisis in punjab, 400 patients in hospitals

पंजाब में डेंगू की दहश्ात, मरीजों की संख्या और हालात चौंकाएंगे

Sun, 20 Sep 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 20 Sep 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
dengue crisis in punjab, 400 patients in hospitals

पटियाला में शनिवार को डेंगू मरीजों की संख्या 184 तक पहुंच गई है। शनिवार को दो दर्जन से ज्यादा मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। यह मरीज सरकारी राजिंदरा अस्पताल व प्राइवेट अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। उधर मरीजों की संख्या में लगातार इजाफे से सेहत विभाग में हड़कंप है।

विज्ञापन


पटियाला में शुक्रवार तक डेंगू के मरीजों की संख्या 158 थी, जबकि शनिवार को एक ही दिन में 26 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो जाने से यह आंकड़ा अब 184 तक पहुंच गया है। सिविल सर्जन डा. राजीव भल्ला ने बताया कि आज जिन 26 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उन सभी की हालत स्थिर है।
विज्ञापन


फिलहाल मरीज सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल हैं। जिन पर डाक्टरों की 24 घंटे नजर है। उन्होंने बताया कि जब तक अधिक तापमान के साथ वातावरण में नमी रहेगी, तब तक डेंगू का प्रकोप रहेगा। लेकिन डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग पूरी तरह से चौकस है। विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम पर सिविल सर्जन के पत्र का असर नहीं

dengue crisis in punjab, 400 patients in hospitals

हैरानी की बात यह है कि इस बीमारी से लड़ने के दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सिविल सर्जन कैलाश कपूर ने एक मीटिंग में कहा था कि उन्होंने नगर निगम को पत्र लिखकर शहर में फागिंग कराने के लिए कहा है।  इसके बाद भी शहर में फागिंग न के बराबर ही हो रही है।

इससे लगता है कि या तो सिविल सर्जन के इस पत्र को नगर निगम ने गंभीरता से नही लिया है या फिर नगर निगम शहर में फागिंग करवाने में असमर्थ है। लोग इलाका पार्षदों को फागिंग करवाने के लिए कहा रहे हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारियों के सामने पार्षद भी बेबस नजर आ रहे हैं।

विधायक ने किया डेंगू प्रभावित इलाकों का दौरा
डेंगू से शहर में मची हाहाकार के बीच सेंट्रल हल्के के विधायक मनोरंजन कालिया ने शनिवार को प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने अंबेदकर नगर में डेंगू पीड़ितों व उनके परिवार वालों से बातचीत की। विधायक ने लोगों से कहा कि सरकार डेंगू पीड़ित लोगों का पूरा ख्याल रख रही है। सिविल अस्पताल में डेंगू का टेस्ट और इलाज मुफ्त किया जा रहा है।

अस्पतालों में अब में 400 के करीब मरीज भर्ती

dengue crisis in punjab, 400 patients in hospitals

पंजाब में डेंगू बेकाबू हो रहा है। असपतालों में रोज मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई अभी तक 'काल' का ग्रास बन चुके हैं। स्वास्‍थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 400 के करीब डेंगू के मरीज मिले हैं। कुछ का इलाज चल रहा है, कुछ में पुष्टि हो चुकी है। जालंधर में सिविल अस्पताल में 46 लोगों ने डेंगू का टेस्ट कराया। इनमें से 41 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है।

अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 170 के करीब पहुंच गई है। डेंगू के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से लोग खौफजदा हैं और बीमारी से संबंधित टेस्ट करवाने के लिए अस्पतालों में लाइन लगाए हैं। सिविल अस्पताल में में टेस्ट समय पर न होने के कारण लोग प्राइवेट लैब से टेस्ट करवाने को मजबूर हैं।

शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 27 मरीजों का टैस्ट किया गया था, जिसमें से 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। शनिवार को सिविल अस्पताल में टेस्ट के बाद 41 और मरीजों का डेंगू पाजिटिव पाया गया। इससे अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 170 तक पहुंच गई है।

खन्ना में डेंगू मरने वालों की संख्या 12 हुई

dengue crisis in punjab, 400 patients in hospitals

शहर निवासी चंद्रकांता (60) और संजीव कुमार (45) की शनिवार सुबह डेंगू से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चंद्रकांता पिछले तीन-चार दिन से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में अपना इलाज करवा रही थीं।

परिजनों का कहना है कि शनिवार सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। संदीप कुमार को भी पिछले रविवार लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

परिजनों ने बताया कि संदीप कुमार की हालत ज्यादा खराब हो गई थी। उन्हें खून की उल्टियां भी शुरू हो गई थी। शनिवार सुबह संदीप कुमार ने भी डीएमसी में दम तोड़ दिया। खन्ना में इस सीजन में डेंगू बुखार से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed