फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dengue cases break record of last five years in Ludhiana

लुधियाना में नहीं थम रहा डेंगू का डंक: पिछले पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, अब तक 1534 मरीज मिले

Fri, 12 Nov 2021 11:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Nov 2021 11:28 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में डेंगू के मामले थम नहीं रहे हैं। अब तक 1534 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं लुधियाना शहर में कुल 1136 डेंगू पीड़ित मिले हैं। यही वजह है कि डेंगू संक्रमण ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन
Dengue cases break record of last five years in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि डेंगू के डंक ने बीते पांच साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्रतिदिन 15 से 20 डेंगू पीड़ित सामने आ रहे है। शुक्रवार को लुधियाना में डेंगू पीड़ितों की संख्या 1534 पहुंच गई है। जोकि बीते पांच साल में सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन


डेंगू के बढ़ते ग्राफ के लिए सीधे तौर पर नगर निगम को जिम्मेदार माना जा रहा है, क्योंकि निगम की तरफ से समय पर फॉगिंग नहीं की गई, अगर फॉगिंग मशीनें चलीं तो वह सिर्फ नाम की चलीं। जबकि एक एरिया में सप्ताह में दो बार फॉगिंग होनी चाहिए ताकि डेंगू मच्छर को खत्म किया जा सके। डेंगू के बढ़ते मामलों का असर समाजसेवी संस्थाओं पर पड़ रहा है, क्योंकि प्लेटलेट्स की मांग को समाजसेवी संस्थाओं के डोनर पूरा कर रहे हैं। एक दिन में लगभग 50 सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) की मांग आ रही है। 
विज्ञापन


डेंगू का सीजन हर साल सितंबर माह से शुरू हो जाता है। इसके तुरंत बाद ही डेंगू पीड़ितों के लिए सबसे ज्यादा प्लेटलेट्स की मांग बढ़ती है। इस बार जिला लुधियाना में डेंगू ने बीते पांच साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शुक्रवार तक लुधियाना में कुल 1534 डेंगू केस सामने आ चुके हैं। इसमें 1136 केस सिर्फ महानगर लुधियाना से संबंधित हैं। इसके अलावा खन्ना से 67 व जगरांव से 63 केस सामने आए हैं। बाकी अन्य ग्रामीण एरिया से महज 268 डेंगू पीड़ित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले भर में 3811 संदिग्ध डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू का सीजन सितंबर माह से शुरू हो जाता है। निगम को चाहिए था कि वह उसी समय फॉगिंग को शुरू करवाते। हर एरिया में हफ्ते में कम से कम एक बार फॉगिंग तो होनी चाहिए थी लेकिन यहां पर कई एरिया में एक माह में एक बार फॉगिंग नहीं हो पाई है इसलिए लोग डेंगू का शिकार बन चुके हैं। निजी अस्पताल को कमाई का साधन दिलाने में सीधे तौर पर निगम जिम्मेदार है। शहर की सभी संस्थाएं मिलकर किसी तरह डेंगू पीड़ितों के लिए प्लेटलेट्स का इंतजाम कर रही हैं। - सिमर चंडोक, लुधियाना ब्लड सेवा 

सब कुछ ऑनलाइन करें प्रशासन 
डेंगू के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा प्लेटलेट्स की मांग आती है, इस समय लुधियाना में लगभग 16 ब्लड बैंक होंगे। इमरजेंसी में किस के पास कितने प्लेटलेट्स पड़े हैं, किसी को कुछ पता नहीं होता है। प्रशासन को चाहिए कि इन सभी को ऑनलाइन करे ताकि हर ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की स्थिति को पता चल सके। जहां ज्यादा जरूरत हो वहां से प्लेटलेट्स को ट्रांसफर किया जा सके। इससे लोगों की सेवा में जुटी संस्थाओं को काफी राहत मिलेगी। - मंकुश कपूर, प्रधान ब्लड सेवा फैमिली 

डेंगू का आंकड़ा

  • वर्ष         मामले
  • 2016      755
  • 2017     1083
  • 2018     489
  • 2019    1506
  • 2020    1375
  • 2021    1534
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed